ये हैं बलिया के टॉप सरकारी स्कूल, इनके सामने प्राइवेट स्कूल भी फेल, जानिए क्या है खासियत
Last Updated:
Ballia Top Govt Schools: कौन कहता है कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है, आज हम आपको बलिया के उन पांच टॉप प्राथमिक विद्यालयों की बात करने जा रहे हैं, जिनके बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी छाप छोड़ी है. आइए जानते हैं इनकी खासियत…
यह जनपद बलिया के पन्द्ह ब्लॉक अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय उससा में स्थित है, जो लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार को इस वर्ष राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. फिलहाल विद्यालय में 350 नामांकन हैं और स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध है. सभी छात्रों के लिए तय बेल्ट समेत एकरूप व आकर्षक ड्रेस कोड लागू है.

यह जनपद के दुबहर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली में बच्चों का शैक्षणिक कार्य उत्कृष्ट ढंग से चल रहा है. यहां बाल वाटिका से लेकर कक्षा 5 तक की पढ़ाई अलग-अलग क्लासेज में होती है. यहां स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, आर्ट क्राफ्ट, चित्रकला, संगीत, कविता व खेल खेल में शिक्षा दी जाती है. मिशन शक्ति, नशा मुक्ति, स्वच्छता जैसे विषयों पर नियमित जागरूकता कार्यक्रम भी चलते हैं. इस वर्ष विद्यालय के 14 बच्चों ने हिन्दुस्तान ओलिंपियाड मे जीते हैं. यहां के बच्चे बहुत टैलेंटेड हैं.

यह प्राथमिक विद्यालय जिले के रसड़ा ब्लॉक अंतर्गत बस्तौरा में स्थित है. इसका परिवेश हरियाली युक्त और आकर्षक है. विद्यालय में 5 कक्षाएं, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, लर्निंग कॉर्नर और विशाल खेल मैदान है. किचन वाटिका से प्राप्त सब्जियों का उपयोग एमडीएम में होता हैं. हर कक्षा में पंखा, एलईडी लैंप, फर्नीचर और व्हाइट बोर्ड हैं. स्कूल में सीसीटीवी, प्रोजेक्टर, लैपटॉप, ऑडियो सिस्टम जैसे सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं. इसके प्रधानाध्यापक धनंजय प्रताप सिंह है.

जिले के गड़वार ब्लॉक के सीमाई क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां बेरुआरबारी शैक्षिक उपलब्धियों और नवाचारों के कारण बेहद खास है. पिछले छह वर्षों में यहां के 37 बच्चे एनएमएमएस, 9 श्रेष्ठ परीक्षा और 7 आश्रम पद्धति परीक्षा में बड़ी सफलता पाए हैं. यह आज़मगढ़ मंडल का पहला परिषदीय विद्यालय है, जिसने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया. यहां ब्लॉक से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक के योग्य खिलाड़ी हैं.