रक्षाबंधन या करवाचौथ..पहनें सबसे खूबसूरत चूड़ियां, यहां मिलेगा लेटेस्ट डिजाइन
Last Updated:
फिरोजाबाद की गली बोहरान स्थित चूड़ी मार्केट अपने सस्ते दाम और फैंसी डिजाइनों के लिए जानी जाती है. सावन हो या कोई भी त्योहार, यहां की हजारों दुकानों पर चूड़ियों और कंगनों की जबरदस्त बिक्री होती है. हर साइज, रंग और डिजाइन की चूड़ियां यहां कम कीमत में मिल जाती हैं, जिस वजह से यह मार्केट महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय है. आइए देखते है लैटस्ट कलेक्शन…
फिरोजाबाद में अगर आप भी चूड़ियों की खरीददारी के लिए आ रहे हैं तो यहां की एक मार्केट सबसे सस्ती चूड़ी मार्केट है. यहां हजारों दुकानें हैं.

फिरोजाबाद के घंटाघर के पास स्थित गली बोहरान में चूड़ियों की फेमस मार्केट है. यहां हर तरह की चूड़ियां मिलती हैं. महिलाओं के लिए ये चूड़ी काफी फेमस है.

फिरोजाबाद की फेमस चूड़ी मार्केट में खरीददारी करने के लिए महिलाएं काफी दूर-दूर से आती हैं. त्योहारों पर इस मार्केट में रंग-बिरंगी चूड़ियों की जमकर खरीदारी होती है.

फिरोजाबाद की गली बोहरान स्थित फेमस चूड़ी मार्केट में कांच की चूड़ियां बेची जाती हैं. इसमें फैंसी, जरकन और नग वाली चूड़ियों की डिमांड भी खूब रहती है.

चूड़ियों की इस मार्केट में कई सारे डिजाइन में कंगन भी तैयार किए जाते हैं. त्योहारों पर चूड़ियों के साथ महिलाएं कंगन भी पहनना पसंद करती हैं. इस मार्केट में अलग-अलग साइज के सुंदर कंगन भी मिलते हैं.

फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ी मार्केट में सावन के महीने में ग्रीन कलर की चूड़ियां और कंगन की खूब बिक्री होती है. इस मार्केट में कम दामों में ग्रीन कंगन सेट बेचे जाते हैं.

फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में अगर आप भी चूड़ियों की खरीदारी करना चाहते हैं तो यहां हर प्रकार और साइज की चूड़ियां मिलती हैं. एक ही मार्केट में आपको सभी प्रकार के सेट भी मिल जाएंगे.