वृषभ राशि वालों पर आज होगी बजरंगबली की कृपा! बिजनेस में मुनाफे का योग
Last Updated:
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी रहने वाला है. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, वो पूरा होगा. आज आप कमर्शियल पर्पज से यदि नया वाहन भी खरीदेंगे, तो इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि आज इन राशि वालों का दिन कैसा रहने वाला है.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 14 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज शतभिषा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी होगा. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, वो पूरा होगा. आज आप कमर्शियल पर्पज से यदि नया वाहन भी खरीदेंगे, तो इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा. आज आप लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं. यह समय का लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा है. आज आप पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरें रहेंगे.
बिजनेस में नए फैसलों से लाभ
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें दिन दूना रात चौगुना लाभ होगा. आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े फैसलों को ले सकते हैं, इससे आपको मुनाफा होगा. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको ऑफिस में अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. आज आप पूरी मेहनत के साथ ऑफिस में काम करें. आज आपको बॉस का सहयोग भी मिलेगा. बात निवेश की करें, तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा.
लव लाइफ में आएगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में पुराने झगड़े समाप्त होंगे. आज आप चाहे तो अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक जगह घूमने भी जा सकते हैं. आज आपको अपने पार्टनर को वक्त भी देना होगा. जो लोग शादीशुदा है, आज उन्हें अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत है.
हनुमान जी को चढ़ाएं सिंदूर
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आरधना करें और उन्हें सिंदूर अर्पण करें. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.