शख्स ने खर्च किए सिर्फ 70 हजार रुपए, 1 एकड़ खेत में लगाई ऐसी चीज, इंजीनियर से ज्यादा करने लगा कमाई

0
शख्स ने खर्च किए सिर्फ 70 हजार रुपए, 1 एकड़ खेत में लगाई ऐसी चीज, इंजीनियर से ज्यादा करने लगा कमाई


Last Updated:

Gonda Latest News: यूपी के गोंडा में एक किसान ने 70 हजार रुपए खर्च कर 1 एकड़ में नींबू लगा दिए और लाखों रुपए की कमाई करने लगा. आइए जानते हैं कौन है यह शख्स.

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक किसान ने दिखा दिया कि कैसे खेती में बिना ज्यादा मेहनत के लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं. यह किसान रासायनिक खाद और कीटनाशकों को छोड़कर जैविक तरीके से कुछ और नहीं बल्कि नींबू की खेती कर रहा है और इससे हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रहा है. जब लोकल 18 ने किसान राम मनोहर मौर्य से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पहले वह पारंपरिक खेती करते थे, लेकिन फसलों में ज्यादा लागत और कम मुनाफे से परेशान थे. तभी उन्होंने जैविक खेती की ओर रुख किया और नींबू की खेती शुरू की. उन्होंने खेत में गोबर खाद, वर्मी कंपोस्ट और नीम की खली जैसे प्राकृतिक पदार्थों का इस्तेमाल किया. इससे मिट्टी की गुणवत्ता भी सुधरी और नींबू की पैदावार भी अच्छी हुई.

राम मनोहर मौर्य बताते हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की, उसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी… फिर अपनी किस्मत खेती किसानी में आज भाई और वह इस समय लगभग 1 एकड़ में नींबू की खेती कर रहे हैं, जिससे सालाना लाखों का इनकम हो रहा है. राम मनोहर मौर्य बताते हैं कि 1 एकड़ में लगभग 60 से 70 हजार रुपए की लागत आती है और सालाना लगभग तीन से चार लाख रुपए का टर्नओवर हो रहा है.

कैसे करते हैं जैविक खेती
राम मनोहर मौर्य बताते हैं कि उन्होंने 1 एकड़ खेत में नींबू की जैविक खेती शुरू की. उन्होंने खेत की मिट्टी को रसायनों से मुक्त कर उसे दोबारा उपजाऊ बनाने के लिए गोबर खाद, वर्मी कंपोस्ट, नीम खली और अन्य जैविक पदार्थों का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही पौधों को कीटों से बचाने के लिए वह नीम तेल और देशी घोलों का छिड़काव करते है.

बाजार में अच्छी मांग
राम मनोहर बताते हैं कि उनका नींबू गोंडा, बहराइच और अयोध्या के बाजारों में अच्छे दामों में बिकता है. उन्हें व्यापारियों से सीधा ऑर्डर भी मिलने लगा है. आज वे सालाना 3 से 4 लाख रुपये तक की कमाई सिर्फ नींबू की खेती से कर लेते हैं. राम मनोहर अब अपने अनुभव दूसरे किसानों के साथ भी साझा करते हैं. उनका मानना है कि अगर किसान जैविक खेती को अपनाएं, तो खर्च भी कम होगा और आमदनी भी बेहतर होगी. साथ ही, मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा.

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeagriculture

शख्स ने खर्च किए 70 हजार रुपए, 1 एकड़ खेत में लगाए नींबू, अब लाखों की कमाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *