शख्स ने खर्च किए सिर्फ 70 हजार रुपए, 1 एकड़ खेत में लगाई ऐसी चीज, इंजीनियर से ज्यादा करने लगा कमाई
Last Updated:
Gonda Latest News: यूपी के गोंडा में एक किसान ने 70 हजार रुपए खर्च कर 1 एकड़ में नींबू लगा दिए और लाखों रुपए की कमाई करने लगा. आइए जानते हैं कौन है यह शख्स.
राम मनोहर मौर्य बताते हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की, उसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी… फिर अपनी किस्मत खेती किसानी में आज भाई और वह इस समय लगभग 1 एकड़ में नींबू की खेती कर रहे हैं, जिससे सालाना लाखों का इनकम हो रहा है. राम मनोहर मौर्य बताते हैं कि 1 एकड़ में लगभग 60 से 70 हजार रुपए की लागत आती है और सालाना लगभग तीन से चार लाख रुपए का टर्नओवर हो रहा है.
राम मनोहर मौर्य बताते हैं कि उन्होंने 1 एकड़ खेत में नींबू की जैविक खेती शुरू की. उन्होंने खेत की मिट्टी को रसायनों से मुक्त कर उसे दोबारा उपजाऊ बनाने के लिए गोबर खाद, वर्मी कंपोस्ट, नीम खली और अन्य जैविक पदार्थों का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही पौधों को कीटों से बचाने के लिए वह नीम तेल और देशी घोलों का छिड़काव करते है.
बाजार में अच्छी मांग
राम मनोहर बताते हैं कि उनका नींबू गोंडा, बहराइच और अयोध्या के बाजारों में अच्छे दामों में बिकता है. उन्हें व्यापारियों से सीधा ऑर्डर भी मिलने लगा है. आज वे सालाना 3 से 4 लाख रुपये तक की कमाई सिर्फ नींबू की खेती से कर लेते हैं. राम मनोहर अब अपने अनुभव दूसरे किसानों के साथ भी साझा करते हैं. उनका मानना है कि अगर किसान जैविक खेती को अपनाएं, तो खर्च भी कम होगा और आमदनी भी बेहतर होगी. साथ ही, मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.