‘सनातन धर्म में तो…’ वाराणसी में गुरु पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में मुस्लिम लेंगे दीक्षा, बनेगा इतिहास
Last Updated:
Varanasi News : धर्म नगरी वाराणसी में गुरु पूर्णिमा के दिन 151 के संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग गुरु दीक्षा प्राप्त करेंगे. गुरु दीक्षा पातालपुरी के मठ जगद्गुरु बालकदास महाराज से लेंगे. आखिर इतनी बड़ी संख्या …और पढ़ें
धर्म नगरी काशी में मुस्लिम समुदाय के 151 लोग गुरु दीक्षा प्राप्त करेंगे.
जगतगुरु बालकदास महाराज ने बताया कि हर वर्ष उनके यहां कुछ मुस्लिम आते हैं और गुरु दीक्षा प्राप्त करते हैं. इस बार उनकी संख्या 151 हैं. इसमें महिला-पुरुष दोनों शामिल हैं. गुरु दीक्षा लेने वाले मुस्लिम अपना पूर्वज श्री राम को मानते हैं. उन्हें सनातन धर्म में गुरु दीक्षा प्राप्त कर शांति मिलती है. इसमें कट्टरता कहीं नहीं है. ज्ञान के प्रकाश के लिए गुरु कृपा जरूरी होती है. उसी गुरु कृपा को प्राप्त करने मुस्लिम यहां आकर गुरु दीक्षा प्राप्त करते हैं. हर वर्ष इस मठ में कुछ मुस्लिमों द्वारा गुरु दीक्षा प्राप्त की जाती है. इस बार 151 की संख्या है जो कि पहली बार ऐसा हो रहा है.
उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां कोई नई चीज नहीं हो रही है. जो लोग सनातन धर्म में आस्था रखते हैं, वो गुरु पूर्णिमा पर आते हैं. दीक्षा लेते हैं. गुरु मंत्र लेते हैं. पूजा-पाठ करते हैं. गुरु दीक्षा हर व्यक्ति ले सकता है. जो अंधकार से प्रकाश की ओर से ले जाए, वही गुरु है. यहां आकर लोगों को शांति, ज्ञान और प्रकाश मिलता है. उनके परिवार टूटने से बचते हैं. सनातन धर्म अपनाने जा रहे सभी मुस्लिम भगवान राम को अपना पूर्वज मानते हैं. चार-पांच पीढ़ी पहले वो हिंदू ही थे. गुरु की जरूरत सबको है. अब रामपंथ की दीक्षा लेकर सनातन संस्कृति से जुड़ने जा रहे हैं.’
जगद्गुरु बालकाचार्य ने बताया कि यह आयोजन पूरे भारत के लिए एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बनेगा. यह आयोजन इस परंपरा का जीवंत उदाहरण बनेगा कि गुरु-शिष्य परंपरा कभी भी धर्म और जाति की दीवारों में नहीं बंधी. मठ के ट्रस्टी डॉ. राजीव श्रीगुरूजी ने बताया कि बहुत से मुस्लिम परिवार होली, दीपावली और राम आरती जैसे कार्यक्रमों में भाग लेते हैं.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें