सपा के लोग सत्ता के लिए पागल हो गए हैं.. मऊ में अखिलेश पर क्यों बरसे राजभर

0
सपा के लोग सत्ता के लिए पागल हो गए हैं.. मऊ में अखिलेश पर क्यों बरसे राजभर


Last Updated:

UP Politics: मऊ पहुंचे सुभासपा चीफ और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मऊ में रामजन्म राजभर की हत्या पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता के लिए पागल हो गई. यादव राजभर को मार रहे हैं. उन्होंने अमेठी और चदौली कांड का भी जिक्र कियार .

Zoom

ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर सपा पर बरसे

मऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला है. मऊ में गुरुवार देर रात राजभर समाज के एक व्यक्ति की हत्या पर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग इस समय सत्ता के लिए पागल हो गए हैं. यादव राजभर को मार रहे हैं.

मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि ‘खबर मिली है कि सत्ता के लिए समाजवादी पार्टी के लोग पागल हो गए हैं. देर रात रामजन्म राजभर की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप ग्राम प्रधान रामबदन यादव पर लगा है. “अब मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र रामजन्म राजभर की हत्या के बहाने राजभर ने एक बार फिर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अमेठी में सपा के यादव अपने ही महिला विधायक को मार रहे हैं. चंदौली में सपा की महिला नेता को यादव मार रहे हैं. ये सब सत्ता के लिए पगला गए हैं.

पोस्टर से बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी द्वारा पिछले दिनों 2024 से 2026 के बीच राजभर बिरादरी की हत्या को लेकर एक पोस्टर जारी किया गया था. तभी से ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी पर लगातार हमला कर रहे हैं. पोस्टर पर राजभर ने कहा था कि आंकड़े तो दिखा दिया कातिलों के नाम भी बता देते उन्होंने कहा कि यादव ही राजभर की हत्या कर रहे हैं. उन्होंने पूछा बाराबंकी में राजभर की हत्या किसने की. कौशांबी में यादवों ने क्या किया. अखिलेश यादव आंकड़े तो बता रहे हैं कि दो साल में 22 राजभर बिरादरी के लोगों की हत्या हुई, लेकिन यह नहीं बता रहे हैं कि हत्या करने वाले यादव ही हैं.

अमेठी कांड पर भी निशाना

इससे पहले ओमप्रकाश राजभर में अमेठी से सपा विधायक महाराजी प्रजापति पर हमले को लेकर भी अखिलेश को घेरा था. उन्होंने कहा था कि सपा में गैर यादव विरादरी सिर्फ झंडा झोला ढोने के लिए हैं. सपा में पहला दावा अहीरों का ही है. अखिलेश यादव यादव मोह में अंधे हो गए हैं. उन्होंने कहा था कि उनके पीडीए में गैर यादवों का कोई अस्तित्व नहीं है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *