सफर के लिए परफेक्ट देसी मशीन, जो झटपट बनाए नाश्ता और खाना, जानें कैसे?
Last Updated:
Desi Machine: आपने कई तरीके से देसी जुगाड़ देखा होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसे जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में आश्चर्यचकित करने वाला है. हम बात कर रहे हैं देसी चूल्हे की. जी हां, यह ऐसी मशीन है जिसमें बिना लकड़ी और तेल के खाना बन सकता है. इसके साथ ही आप इसे मुफ्त में तैयार कर सकते हैं और सफर में भी इसका लाभ उठा सकते हैं.
तस्वीरों में दिख रहा देसी चूल्हा आप भी आसानी से बिन पैसों के तैयार कर सकते हैं. इस चूल्हे को तैयार करने में कुछ देर की मेहनत लगेगी और कई दिनों तक इसका लाभ और इसका इस्तेमाल आप खाना बनाने के लिए कर सकते हैं.

इस चूल्हे पर खाना बनाने के लिए आपको गैस, मिट्टी का तेल या भी लकड़ी का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यह बेहद आकर्षक तरीका है. इस खास विधि में आपको गाय का गोबर गीला कर उसकी कंडी बनवाकर तैयार कर लेना है, फिर उसे तेज धूप में सुखा लेना है. फिर उसका इस्तेमाल आप खाना बनाने के लिए कर सकते हैं.

इस देशी चूल्हे को आप तैयार कर प्रतिमाह अपने हजारों रुपए की बचत कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप प्रदूषण से बच सकते हैं क्योंकि यह पूरी तरह से प्राकृतिक होता है.

इस चूल्हे का इस्तेमाल आप लंबे समय तक कर सकते हैं. इसमें आपको ना लकड़ी की जरूरत पड़ेगी और ना गैस की; सिर्फ मिट्टी और गोबर से यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा.

इस चूल्हे को आप आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं. सफर में अगर आपको कहीं जाना हो, तो आप छोटे-मोटे बर्तन और कुछ कंडी रख लो. बस कहीं भी रुककर, सड़क किनारे, आप अपने लिए कोई भी स्वादिष्ट खाना या नाश्ता मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

इस चूल्हे में इस्तेमाल होने वाली यह कंडी है, जिसे गोबर से पाथाई की जाती है. गाय के गोबर को एक बाल्टी पानी में घोल कर फिर उसे अच्छे से मजबूत बनाया जाता है. फिर उसे हाथ से चौड़े आकार में पाथा जाता है, जिसके बाद वह पूरी तरह से तैयार हो जाता है.

इसके जरिए आप दोनों सामानों से अच्छा रोजगार भी शुरू कर सकते हैं. इसमें कंडी की भी बिक्री 10 से 15 रुपए में होती है और देशी चूल्हा भी 100 से 150 रुपए में आसानी से बिक जाता है. इससे आप हजारों रुपए की कमाई कर सकते हैं.