‘सांप’ वाली दामिनी की मुस्कान से दोस्ती, जल्द ही एक बैरक में कटेंगी रातें

0
‘सांप’ वाली दामिनी की मुस्कान से दोस्ती, जल्द ही एक बैरक में कटेंगी रातें


Last Updated:

Damini Met Muskaan: मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अतुल को कोबरा सांप से डसवाकर मारने वाली कातिल पत्नी दामिनी की जेल में पहली रात बेहद बेचैनी में गुजरी. हालांकि, दिन निकलते ही उसे चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में एक नई दोस्त मिल गई. यह कोई और नहीं, बल्कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने वाली चर्चित ‘ब्लू ड्रम क्वीन’ मुस्कान है. बताया जा रहा है कि 10 दिन बाद दामिनी को मुस्कान की ही बैरक में शिफ्ट किया जाएगा.

Zoom

मेरठ की पति का कात्ल करने वालीं दो पत्नियों की जेल में हुई मुलाकात.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में इन दिनों चौधरी चरण सिंह जिला कारागार (जेल) की इनसाइड स्टोरी काफी चर्चा में है. प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अतुल को कोबरा सांप से कटवाकर खौफनाक मौत देने वाली दामिनी अब इसी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुकी है. जेल की चारदीवारी में कातिल पत्नी दामिनी की पहली रात बेहद मुश्किल और बेचैनी में कटी. उसे रात भर ठीक से नींद नहीं आई. लेकिन, दिन निकलते ही जेल के अंदर उसे एक ऐसी नई दोस्त मिल गई, जिसके जुर्म की कहानी भी उसी की तरह खौफनाक है.

जेल सूत्रों के मुताबिक, दामिनी की दोस्ती चर्चित ‘ब्लू ड्रम कांड’ की मास्टरमाइंड मुस्कान से हो गई है. मुस्कान वही कातिल हसीना है, जिसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने मंगेतर की हत्या कर दी थी और लाश को एक नीले रंग के ड्रम में छिपा दिया था. जेल के अंदर अब इन दोनों ‘कातिल हसीनाओं’ की खूब बातचीत हो रही है.

10 दिन बाद एक ही बैरक में होंगी दोनों
जेल मैन्युअल के अनुसार, नई कैदी होने के कारण दामिनी को अभी शुरुआती प्रक्रिया के तहत अलग रखा गया है. लेकिन बताया जा रहा है कि 10 दिन की अवधि पूरी होने के बाद दामिनी को मुस्कान की ही बैरक में शिफ्ट कर दिया जाएगा. जिसके बाद दोनों एक ही बैरक (बैरक नंबर-14) में साथ रहेंगी.

लाइब्रेरी की सुविधा, बेटे से मिलने की जताई इच्छा
दामिनी पढ़ी-लिखी है, इसे ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने उसे किताबें पढ़ने के लिए लाइब्रेरी की सुविधा मुहैया कराई है. हालांकि, जेल की सलाखों के पीछे पहुंचते ही अब दामिनी के आंसू छलकने लगे हैं. उसने जेल अधिकारियों के सामने अपने छोटे बेटे और माता-पिता से मुलाकात करने की तीव्र इच्छा जताई है.

जेल में बंद हैं पति का कत्ल करने वाली 5 हसीनाएं
आपको जानकर हैरानी होगी कि मेरठ की इस जेल में केवल दामिनी और मुस्कान ही नहीं हैं, बल्कि वर्तमान में कुल पांच ऐसी कातिल महिलाएं बंद हैं, जिन पर अपने पति या मंगेतर को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतारने का आरोप है. इनमें से कोई ‘सांप कांड’ की मास्टरमाइंड है तो कोई ‘ब्लू ड्रम’ वाली. फिलहाल, दामिनी और मुस्कान की यह नई दोस्ती जेल के अंदर और बाहर दोनों जगह चर्चा का विषय बनी हुई है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *