सितंबर की शुरुआत में लगा दें ये पत्तेदार सब्जी, औषधीय गुणों से है भरपूर, बाजार में इतनी मांग हो जाएगी छीना-झपटी
Last Updated:
Methi Ki Kheti: सितंबर महीने में किसान हरी पत्तेदार सब्जियों और मेथी की फसल से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. मौसम ठंडा होने के कारण यह समय मेथी उगाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. मेथी में औषधीय गुण मौजूद हैं …और पढ़ें
मेथी में कई औषधीय गुण होते हैं. इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहते हैं और महिलाओं में मासिक धर्म के दर्द में राहत मिलती है. साथ ही यह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए दूध बढ़ाने में भी सहायक है. सही देखभाल और कम लागत में मेथी की फसल से किसान अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं.
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि मेथी की बुवाई सितंबर के पहले सप्ताह में करनी चाहिए. किसान रोग प्रतिरोधी किस्म का चुनाव करें, जो कम लागत में ज्यादा उत्पादन दे. बुवाई से पहले खेत की अच्छी तरह से तैयारी करें और बीज का उपचार करने के बाद ही बुवाई करें. खेत का चुनाव करते समय यह ध्यान रखें कि जल निकासी अच्छी हो ताकि बारिश का पानी फसल को नुकसान न पहुंचाए.
यह भी पढ़ें: सितंबर में बोएंगे तो दिसंबर तक जेब में पैसा पक्का! इस फसल की लगातार बढ़ रही डिमांड; पिज़्जा-बर्गर में होता है इस्तेमाल
खेत की तैयारी कैसे करें?
मेथी की बुवाई के लिए सबसे पहले मिट्टी को अच्छी तरह तैयार करें. खेत की जुताई करें और पाटा चला कर उसे समतल करें. इसके बाद छोटी-छोटी क्यारियां बना लें. बीज को बुवाई से पहले कुछ समय के लिए भिगोकर फफूंदनाशक दवा से उपचारित करें, ताकि फसल में रोग न आए. एक हेक्टेयर मेथी की फसल के लिए 12 से 15 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है. फसल को खरपतवारों से बचाने के लिए समय-समय पर निराई-गुड़ाई करना जरूरी है.
औषधीय गुणों से भरपूर है मेथी
मेथी के बीज और पत्तियां दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं. इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है. महिलाओं के लिए यह मासिक धर्म के दर्द को कम करने और स्तनपान के दौरान दूध बढ़ाने में मददगार है. साथ ही मेथी के बीजों का पेस्ट बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.