सुल्तानपुर में 17 जुलाई को रोजगार मेला, 10वीं आईटीआई पास, 18-40 वर्ष के युवा करें आवेदन

0
सुल्तानपुर में 17 जुलाई को रोजगार मेला, 10वीं आईटीआई पास, 18-40 वर्ष के युवा करें आवेदन

Last Updated:

सुल्तानपुर जिले के जिला सेवायोजन अधिकारी डॉक्टर दिनकर राजभर ने लोकल 18 से बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा पयागीपुर चौराहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.जो 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा.इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा मार्कोपोलो योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका देगी. जहां कंपनी अच्छी सैलरी के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान करेगी.

ख़बरें फटाफट

सुल्तानपुरः युवाओं का यह सपना होता है कि वह अच्छी कंपनी में रोजगार प्राप्त करें. इसी क्रम में सुल्तानपुर के पयागीपुर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 17 जुलाई को एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश की बड़ी कंपनी में शुमार टाटा मार्कोपोलो भी प्रतिभाग कर रही हैं. इस रोजगार मेले में टाटा कंपनी में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को अधिक वेतन प्राप्त होगा. ऐसे में आइए जानते हैं इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए कौन-कौन से लोग पात्र होंगे. उनकी क्या उम्र होनी चाहिए और उनकी क्या योग्यता होनी चाहिए.

यहां लगेगा रोजगार मेला

सुल्तानपुर जिले के जिला सेवायोजन अधिकारी डॉक्टर दिनकर राजभर ने लोकल 18 से बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर द्वारा पयागीपुर चौराहा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.जो 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा.इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा मार्कोपोलो योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका देगी. जहां कंपनी अच्छी सैलरी के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान करेगी.

यह होनी चाहिए योग्यता 
रोजगार मेले में आवेदन करने के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ ही आईटीआई डिग्री होना अनिवार्य है. इस भर्ती अभियान के सबसे खास बात यह है कि इसमें फिटर, ड्राइवर, मैकेनिस्ट,फाउंड्रीमैन और टर्नर ट्रेड के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है. कंपनी में भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 18-40 वर्ष होना चाहिए. इस मेले में 400 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएंगी. इसके साथ ही www.rojgaarsangam.up.gov.in पर इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

ये है जरूरी दस्तावेज

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल हो रहे इच्छुक अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट्स के तौर पर 10th,12th, आईटीआई की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की मार्कशीट,आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक पासबुक, सीवी और 5 पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा. ध्यान रहे कि सभी कागजात की 5 प्रति अवश्य लाएं. इसके अलावा अभ्यर्थी किसी भी अन्य जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय सुल्तानपुर पर संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *