सूर्या चौहान का एक और हत्यारा सारिक मेवाती गिरफ्तार

0
सूर्या चौहान का एक और हत्यारा सारिक मेवाती गिरफ्तार


Last Updated:

Surya Chauhan Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में एक और हत्यारा आरोपी पकड़ा गया. आरोपी का नाम सारिक मेवाती है. पुलिस ने इंदिरापुरम अंडरपास के पास से आरोपी को पकड़ा है.

Zoom

पकड़ा गया सुर्या का एक और हत्यारा.

गाजियाबाद: यूपी में गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. थाना खोड़ा पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सारिक मेवाती को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थीं.  28 मई 2026 को खोड़ा थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में सूर्या प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात में शामिल मुख्य आरोपी असद की पहले पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो चुकी है. वहीं आरोपी नवाब, फरहान और आतिफ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मामले में फरार चल रहे आरोपी सारिक मेवाती पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

थाना खोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सारिक मेवाती को इंदिरापुरम अंडरपास के पास नहर पटरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला है और घटना के बाद से लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था.

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों असद, फरहान, अतीक और नवाब के साथ मिलकर सूर्या प्रताप पर चाकू से हमला किया था. पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है. साथ ही उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *