स्कॉर्पियो से रेस लगा रही BMW कार बॉउंड्री तोड़ स्पोर्ट्स हब में घुसी, रईसजादों के उत्पात से कोहराम

0
स्कॉर्पियो से रेस लगा रही BMW कार बॉउंड्री तोड़ स्पोर्ट्स हब में घुसी, रईसजादों के उत्पात से कोहराम


Last Updated:

Kanpur Hit and Run Case: कानपुर में बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियो की रेस के दौरान बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स हब में घुस गई. हादसे में सभी एयरबैग खुल गए और सवार फरार हो गए. यह तीन दिनों में दूसरा हिट एंड रन मामला है. पुल…और पढ़ें

Kanpur News: कानपुर के रईसजादों ने सड़कों पर मचाया उत्पात

हाइलाइट्स

  • कानपुर में बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियो की रेस के दौरान हादसा.
  • बीएमडब्ल्यू कार स्पोर्ट्स हब की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसी.
  • पुलिस ने हिट एंड रन का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर में हिट एंड रन का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के एक स्पोर्ट्स हब में बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियो गाड़ियों की रेस के दौरान बीएमडब्ल्यू कार का ड्राइवर संतुलन खो बैठा, जिसके बाद कार बाउंड्री तोड़ते हुए स्पोर्ट्स हब के परिसर में घुस गई. इस हादसे में कार के सभी चार एयरबैग खुल गए और ड्राइवर व अन्य सवार मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए.

यह घटना पिछले तीन दिनों में कानपुर में हिट एंड रन का दूसरा बड़ा मामला है. इससे पहले, किदवई नगर में एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर उसकी जान ले ली थी. ताजा घटना में, बीएमडब्ल्यू कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह स्पोर्ट्स हब की बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर जा घुसी. हादसे के समय बाउंड्री के पीछे ड्यूटी पर तैनात दो सिक्योरिटी गार्ड्स बाल-बाल बच गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बीएमडब्ल्यू कार को क्रेन की मदद से थाने लाया गया. पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर और सवारों के खिलाफ हिट एंड रन का मुकदमा दर्ज कर लिया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियो कार के बीच रेस चल रही थी, जिसके दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों की पहचान की जा सके.

रईसजादों की हरकतों से शहर में दहशत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीएमडब्ल्यू कार में सवार लोग रईस परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए. इस तरह की घटनाएं शहर में तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए.

सिक्योरिटी गार्ड्स की सतर्कता से बची जान

हादसे के दौरान स्पोर्ट्स हब में ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स की सतर्कता ने उनकी जान बचा ली. गार्ड्स ने बताया कि कार की तेज रफ्तार देखकर वे तुरंत हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया. गार्ड्स ने पुलिस को बताया कि कार में कम से कम दो लोग सवार थे, जो हादसे के तुरंत बाद गाड़ी छोड़कर भाग गए.

पुलिस की अपील

कर्नलगंज थाने के प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना या फरार आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें. पुलिस ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शहर में रात के समय गश्त और वाहन चेकिंग को और सख्त किया जाएगा.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

रेस लगा रही BMW कार बॉउंड्री तोड़ स्पोर्ट्स हब में घुसी, 3 दिन में दूसरी घटना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *