हां, हां… ये अबान है, जब भाई का शव देख फूट-फूट कर रोने लगा अतीक का चौथा बेटा

0
हां, हां… ये अबान है, जब भाई का शव देख फूट-फूट कर रोने लगा अतीक का चौथा बेटा


Last Updated:

Atiq Ahmed Son Death: अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई. उसका शव झांसी मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है. ताजा अपडेट के अनुसार, अतीक अहमद का चौथा बेटा अहजम अहमद भाई को शिनाख्त करने और घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचा है. इमरजेंसी वार्ड में जाकर उसने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और दुर्घटना की पूरी जानकारी ली. इसके बाद अहजम भारी मन से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा, जहां उसने अपने भाई अबान के शव की शिनाख्त की.

Zoom

छोटे भाई के शव को शिनाख्त करने पहुंचा अतीक अहमद का चौथा बेटा अहजम अहमद.

झांसी: उत्तर प्रदेश के माफिया रहे अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे की मौत हो गई. झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत हुई. इस हादसे में कार सवार दो की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने जब इसकी जानकारी घरवालों तक पहुंचाई गई तो उनसे मिलने और मृतक की शनिख्त करने चौथा भाई अहजम अहमद अस्पताल पहुंचा.

झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही अहजम अहमद सबसे पहले सीधे इमरजेंसी वार्ड की तरफ गया. वहां उसने घायलों से मुलाकात और गाड़ी चला रहे जैद से घटना का विवरण लिया. उनसे पूछा कि आखिर यह भीषण हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ. उसने घटना के एक-एक पहलू को समझने की कोशिश की, ताकि यह पता चल सके कि उस मनहूस वक्त सड़क पर क्या हुआ था जिसने उसके भाई की जान ले ली.

पोस्टमार्टम हाउस में भाई का शव देख छलक पड़े आंसू
इसके बाद अहजम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में गया. पोस्टमार्टम हाउस में अपने भाई अबान अहमद का शव देखकर वह बेहद भावुक हो गया. उसने वहां कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने भाई के शव की आधिकारिक तौर पर शिनाख्त (पहचान) की.

पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव
अहजम द्वारा शव की शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद अबान अहमद का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा, ताकि वे उसे सुपुर्द-ए-खाक कर सकें. गौरतलब है कि इस भीषण हादसे में अबान के साथ-साथ एक अन्य युवक, जिसका नाम सोनू बताया जा रहा है, की भी जान चली गई है. सोनू का शव भी पोस्टमार्टम के बाद उसके दुखी परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
झांसी पुलिस इस पूरे सड़क हादसे की से जांच कर रही है. पुलिस की टीमें दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार कितनी थी, क्या सामने से कोई अन्य वाहन आ गया था, या फिर गाड़ी किसी तकनीकी खराबी के चलते बेकाबू हुई.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *