अखिलेश यादव के दरबार बुलाए गए राजकुमार भाटी, विवादित बयान पर सपा चीफ ने चेताया

0
अखिलेश यादव के दरबार बुलाए गए राजकुमार भाटी, विवादित बयान पर सपा चीफ ने चेताया


Last Updated:

Lucknow Latest News: अखिलेश यादव ने अपने लखनऊ कार्यालय में राजकुमार भाटी से मुलाकात की और उन्हें उनकी विवादित भाषा को लेकर चेताया. सपा मुखिया ने उनसे कहा कि अपनी भाषा में संयम बरतें.

Zoom

अखिलेश यादव राजकुमार भाटी.

लखनऊ: राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी में मुख्य प्रवक्ता है. वह इन दिनों अपने विवादित बयान को लेकर काफी चर्चाओं में है. उन्होंने हाल ही में ब्राह्मण समुदाय को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद से प्रदेशभर में बवाल मचा हुआ है. जिसके बाद बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई. वही बसपा मुखिया ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से माफी की मांग कर दी. वहीं अब अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मुलाकात की और उनसे कड़े शब्दों में कहा कि वह अपनी भाषा में संयम बरतें.

वहीं इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने संगठन और कार्यकर्ताओं के व्यवहार को लेकर भी महत्वपूर्ण संदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सभी कार्यकर्ता सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन तथा संयम बरतें. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि ऐसी किसी भी टिप्पणी या गतिविधि से बचा जाए जिससे किसी व्यक्ति या समाज को अपमानित या आहत महसूस हो.

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में संगठन के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन और मर्यादा का संदेश दिया है. पार्टी नेतृत्व लगातार सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक राजनीति पर जोर दे रहा है. समाजवादी पार्टी की ओर से यह भी संकेत दिया गया कि आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को जनता के बीच संयमित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की सलाह दी गई है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *