मेष राशि के रिश्तों में आज बढ़ेगी मुसीबत, निवेश से पहले न करें ये गलती

0
मेष राशि के रिश्तों में आज बढ़ेगी मुसीबत, निवेश से पहले न करें ये गलती


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 15 August 2026 : मेष राशि के लिए आज शुभ रंग लाल और नारंगी है. सूर्यदेव को जल अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मंगल आपको ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता देंगे. चंद्रमा भावनाओं में उतार-चढ़ाव ला सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमी से बचें. खुलकर बात करें. शुभ समय 11.44 से 12.37 तक रहेगा. गुस्से और तनाव से सिर दर्द बढ़ सकता है. मसालेदार भोजन से बचें. लाल फूल और गुड़ का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ बीतेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 15 August 2026 (आज का मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन निर्णय क्षमता मजबूत करेगा. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखें, वरना नुकसान हो सकता है. निवेश से पहले सोच समझ लें. नौकरी और करियर में बदलाव हो सकता है. बेहतरीन प्रदर्शन से प्रमोशन के योग हैं. आज ऋतु वर्षा है. माष श्रावण है. तिथि शुक्ल तृतीया है. नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी है. योग शिव है. करण तैतिल है. सूर्योदय 5.38 पर और सूर्यास्त 6.44 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.44 से 12.37 तक रहेगा. नया और शुभ काम इस मुहूर्त में करने से विशेष लाभ प्रदान होता है. अशुभ समय राहुकाल 8:54 से लेकर 10:32 तक रहेगा. इस दौरान कोई भी नया और शुभ काम नहीं करें, वरना लंबा नुकसान हो सकता है. आज दिशशूल पूर्व में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में आज चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा. मंगल आपको ऊर्जा, साहस और निर्णय क्षमता देंगे, जबकि चंद्रमा भावनाओं में उतार-चढ़ाव ला सकता है. आज आपको जोश और होश दोनों से काम लेना होगा. सेहत अच्छी रहेगी. ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन गुस्से और तनाव से सिर दर्द या बीपी बढ़ सकता है. मसालेदार भोजन से बचें. पानी अधिक पिएं. हल्का योग और प्राणायाम लाभ देगा.

हो सकता है झगड़ा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमी से बचें. खुलकर बात करें. अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता बनने की संभावना है. परिवार में सहयोग बना रहेगा. किसी सदस्य के साथ छोटी बहस हो सकती है, लेकिन जल्दी सुलह हो जाएगा. घर का माहौल सामान्य रहेगा और सकारात्मकता से भरा रहेगा.

अचानक खर्च आएगा सामने

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें. अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है. निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें. पुराना अटका धन मिल सकता है. करियर आज आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों के लिए नए सौदे बनने का योग बन सकता है. आज शुभ रंग लाल और नारंगी होगा. शुभ अंक 1 और 5 होगा. सूर्यदेव को जल अर्पित करें. हनुमान जी की पूजा करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. लाल फूल और गुड़ का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *