अतीक अहमद तो गया, लेकिन अब कौन फैला रहा दहशत? पीड़ित ने खोला काला चिट्ठा

0
अतीक अहमद तो गया, लेकिन अब कौन फैला रहा दहशत? पीड़ित ने खोला काला चिट्ठा


Last Updated:

Prayagraj News: यूपी का माफिया अतीक अहमद तो मारा गया, लेकिन उसके गैंग के कुछ लोग अब भी लोगों में दहशत फैला रहे हैं. पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में 29 मई को डेयरी संचालक के साथ मारपीट की गई है.‌ आरोपियों ने ईंट- पत्थर और डंडों से पीटा और कार में तोड़फोड़ की.

Zoom

अतीक अहमद का शार्प शूटर

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हुए 3 साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी माफिया के रिश्तेदारों और करीबियों का आतंक बना हुआ है. ताजा मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में एक डेयरी संचालक करेली के रहने वाले मसूद अहमद के साथ मारपीट का सामने आया है. 29 मई को डेयरी संचालक के साथ मारपीट की गई है.‌ आरोपियों ने ईंट- पत्थर और डंडों से पीटा और कार में तोड़फोड़ की.

आरोप है कि दबंग 36 हजार भी लूट कर ले गए. यह मारपीट की घटना भगवतपुर ओवर ब्रिज के नीचे की गई. इस मामले में 30 मई को पूरा मुफ्ती थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है. मारपीट अतीक अहमद के शार्प शूटर रहे आबिद प्रधान के समधी समसुल्लाह के बेटों तलहा, अबू बकर और तहा के साथ भांजे एहतेशाम और चार-पांच अन्य ने की.

पहले भी कर चुके हैं मारपीट
इन आरोपियों के आतंक का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी 23 फरवरी को इन्हीं आरोपियों ने अब्दुल रहमान उर्फ अरशद नईम और उनके भाई को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया था. उस समय भी 26 फरवरी को पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से और आरोपियों को थाने से छोड़ दिए जाने से उनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है.

पीड़ित अब्दुल रहमान उर्फ अरशद नईम का कहना है कि अतीक अहमद की हत्या के बाद पुलिस ने उनके गुर्गों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी, लेकिन एक बार फिर से इनके गुर्गे इलाके में दहशत फैला रहे हैं. ‌अब्दुल रहमान उर्फ अरशद नईम के साथ 23 फरवरी को मारपीट का एक सीसीटीवी भी अब हाथ लगा है.

फिर से पीड़ित को मिल रही धमकी
इस सीसीटीवी में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से दबंगई करते हुए तलहा, अबू बकर, तहा और एहतेशाम ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की थी. इस मामले में घायल अब्दुल रहमान उर्फ अरशद नईम और उसके भाई को कई दिन अस्पताल में रहना पड़ा. अस्पताल से आने के बाद अब्दुल रहमान को फिर से दबंग धमकी दे रहे हैं. पीड़ित ने कहा है कि योगी सरकार में माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है, इसलिए उसे उम्मीद है कि इन अभियुक्तों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी.

सीएम योगी से न्याय की गुहार
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दबंग बिना नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ियों से चलते हैं और इलाके में दहशत फैलाते हैं. आरोपियों ने पुलिस थाने में घुसकर रील भी बनाई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसके अलावा आरोपियों ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ भी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. पीड़ित अब्दुल रहमान उर्फ अरशद नईम का कहना है कि अभियुक्तों से उनकी जान को खतरा बना हुआ है. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *