UP TGT Exam 2026: आधे उम्मीदवार से रहे गायब, दो दिन में 50% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

0
UP TGT Exam 2026: आधे उम्मीदवार से रहे गायब, दो दिन में 50% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा


Last Updated:

UP TGT Exam 2026: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की टीजीटी भर्ती परीक्षा में कुल 4.34 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि लगभग इतने ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. इस तरह परीक्षा में 50 फीसदी उम्‍मीदवार ही सम्‍म‍िलित हुए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

UP TGT Exam 2026, TGT teachers, government teacher job: यूपी में टीजीटी परीक्षा समाप्‍त हो गई.

UP TGT Exam 2026: उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन तो किया लेकिन परीक्षा देने के लिए केवल आधे अभ्यर्थी ही पहुंचे. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से आयोजित टीजीटी भर्ती परीक्षा में दो दिनों के दौरान कुल 4.34 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि लगभग इतने ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोनों दिनों में कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से सिर्फ 50.02 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी. वहीं शेष करीब आधे उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंचे.

दो दिनों में 4.34 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत टीजीटी संवर्ग के 15 विषयों की लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा का दूसरा दिन गुरुवार को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुआ.आयोग के अनुसार 3 जून 2026 को आयोजित परीक्षा में 2,21,489 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. वहीं 4 जून 2026 को 2,12,975 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी. इस तरह दोनों दिनों को मिलाकर कुल 4,34,464 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हालांकि यह संख्या कुल पंजीकृत उम्मीदवारों का केवल 50.02 प्रतिशत है यानी लगभग आधे अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए.

36 जिलों में बनाए गए थे सैकड़ों परीक्षा केंद्र

टीजीटी भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 36 जिलों में किया गया. दूसरे दिन पहली पाली में 504 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई जबकि दूसरी पाली में 471 केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी.आयोग अध्यक्ष डॉ.प्रशांत कुमार ने बताया कि पहली पाली में अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जीव विज्ञान और संगीत वादन विषय की परीक्षा आयोजित की गई. वहीं दूसरी पाली में संस्कृत,वाणिज्य और कला विषय के अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी.

52.17 प्रतिशत रहे पुरुष उम्मीदवार

आयोग के आंकड़ों के अनुसार 3 जून को आयोजित परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 45.41 प्रतिशत रही, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की उपस्थिति 52.42 प्रतिशत दर्ज की गई.वहीं 4 जून को महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति बढ़कर 49.16 प्रतिशत पहुंच गई. दूसरी ओर पुरुष उम्मीदवारों की उपस्थिति 52.17 प्रतिशत रही.इन आंकड़ों से साफ है कि दूसरे दिन महिला उम्मीदवारों की भागीदारी पहले दिन की तुलना में बेहतर रही.

AI कैमरों से हुई हर केंद्र की निगरानी

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग ने इस बार तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया. आयोग मुख्यालय में एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम स्थापित किया गया था जहां से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखी गई.आयोग के सदस्य, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी परीक्षा की निगरानी में जुटे रहे.एआई आधारित कैमरों, बायोमेट्रिक सत्यापन और आधुनिक निगरानी प्रणाली के जरिए परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई.

वाराणसी में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी

कड़ी निगरानी के बीच वाराणसी में एक बड़ी गड़बड़ी भी सामने आई. सत्यापन के दौरान एक व्यक्ति दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया.आयोग ने तत्काल उस फर्जी परीक्षार्थी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. आयोग का कहना है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

नकलविहीन और पारदर्शी रही परीक्षा

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया गया. एआई मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के कारण पूरी परीक्षा निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से संपन्न हुई.उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, केंद्र व्यवस्थापकों और आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार भी जताया.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *