देश की सबसे महंगी पार्किंग! बाइक का 24 घंटे का किराया 2400 रुपये, टिकट देख रेलवे अफसरों को आया पसीना, फिर…
Last Updated:
Varanasi Latest News : बनारस स्टेशन पर साइकिल और बाइक पार्किंग का टिकट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया. पार्किंग टिकट के मुताबिक, बाइक/साइकिल का 24 घंटे का किराया 2400 रुपये था. विवाद हुआ तो रेलवे ने …और पढ़ें
बनारस स्टेशन पर बाइक पार्किंग का टिकट सोशल मीडिया पर वायरल, रेलवे ने लिया एक्शन
हाइलाइट्स
- बनारस स्टेशन पर पार्किंग टिकट का किराया 2400 रुपये था.
- रेलवे ने पार्किंग संचालक पर कार्रवाई की और कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया.
- संचालक पर 5000 रुपये का जुर्माना और एफआईआर दर्ज की गई.
वाराणसी. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी के रेलवे पार्किंग का एक टिकट वायरल हुआ , जिसके बाद से हड़कंप मच गया. पार्किंग टिकट के मुताबिक, एक घंटे के ऊपर प्रत्येक घंटे का 100 रुपये किराया तय किया गया है. टिकट जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रेलवे प्रशासन ने पार्किंग संचालक के ऊपर कार्रवाई भी कर दी. रेलवे स्टेशन प्रशासन ने पार्किंग कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया. ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. टिकट पर लिखा था कि अगर गाड़ी एक घंटे से ऊपर रखी जाएगी तो प्रत्येक घंटे के सौ रुपये चार्ज किए जाएंगे. यानी चौबीस घंटे के 2400 रुपये लगेंगे.
पार्किंग संचालक के ऊपर जुर्माना लगाते हुए पांच हज़ार रुपये फाइन लगाया. एफआईआर दर्ज की गई. सारे टिकट जब्त कर लिए. जिस पार्किंग स्थल पर यह हंगामा हुआ वो पिक एंड ड्रॉप था. पार्किंग संचालक के अनुसार यह टिकट पिक एंड ड्राप के लिए था , जिस पर वो दाम लिखा हुआ था. संचालक का दावा है कि रेलवे प्रशासन के अनुसार ही लगा था लेकिन उस पर टाइपिंग मिस्टेक हो गया था. अब 100 रुपये चौबीस घंटे का नियम है. उसी के अनुसार टिकट लग रहे हैं. न्यूज़ 18 से बात करते हुए बनारस पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पार्किंग संचालक के खिलाफ ओवर्चार्जिंग की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. कांट्रैक्ट रद्द कर दिया गया है. 5000 का जुर्माना लगाया गया है. सभी टिकट जब्त कर लिए गए हैं.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें