अब फ्री में होगी सीटी स्कैन जांच! जौनपुर जिला अस्पताल में शुरू हुई सुविधा

0
अब फ्री में होगी सीटी स्कैन जांच! जौनपुर जिला अस्पताल में शुरू हुई सुविधा


Last Updated:

जौनपुर जिला अस्पताल में अब सीटी स्कैन की जांच पूरी तरह निशुल्क कर दी गई है. सरकार के इस फैसले से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी. अब मरीजों को जांच के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, जिससे इलाज सस्ता और सु…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • जौनपुर जिला अस्पताल में अब सीटी स्कैन की जांच पूरी तरह निशुल्क कर दी गई है.
  • सरकार के इस फैसले से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलेगी.
  • अब मरीजों को जांच के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

जौनपुर: अगर आप जौनपुर जिले के शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब यहां सीटी स्कैन की जांच पूरी तरह से मुफ्त कर दी गई है. अब किसी भी मरीज को सीटी स्कैन कराने के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा. इससे उन गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी, जो अब तक महंगी जांच के कारण सही इलाज नहीं करवा पाते थे.

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने हाल ही में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन जांच को पूरी तरह निशुल्क करने का फैसला लिया है. पहले कुछ जिलों में जहां अस्पताल की अपनी सीटी स्कैन मशीन थी, वहां मरीजों से यूजर चार्ज के तौर पर 500 रुपए लिए जाते थे. जबकि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर चलने वाले अस्पतालों में ये जांच पहले से ही मुफ्त थी. इस वजह से अलग-अलग अस्पतालों में मरीजों को अलग-अलग अनुभव होते थे, लेकिन अब यह असमानता पूरी तरह खत्म कर दी गई है.

अब फ्री में होगी सीटी स्कैन जांच
जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह आदेश मिलते ही यहां लागू कर दिया गया है और अब अस्पताल में सीटी स्कैन जांच कराने आने वाले किसी भी मरीज से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है. खास बात यह है कि अस्पताल में कुछ ही समय पहले नई सीटी स्कैन मशीन लगाई गई थी, जिससे जांच की सुविधा और बेहतर हो गई है.

सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी मरीज सिर्फ पैसों की कमी की वजह से जरूरी जांच से वंचित न रह जाए. इसलिए प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में पहले से ही कई जरूरी जांच जैसे ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी सेवाएं पहले से मुफ्त दी जा रही हैं. अब सीटी स्कैन भी इस सूची में शामिल हो गया है.

मरीजों को मिलेगा फायदा
इस फैसले से न सिर्फ जौनपुर के हजारों मरीजों को फायदा होगा, बल्कि पूरे प्रदेश में सरकारी अस्पतालों पर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा. इससे यह उम्मीद की जा रही है कि प्राइवेट लैब की मनमानी दरों पर निर्भरता घटेगी और सरकारी तंत्र अधिक मजबूत होगा.

यह निर्णय राज्य की स्वास्थ्य नीति के उस उद्देश्य की ओर एक बड़ा कदम है जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति तक सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना शामिल है. यह फैसला समाज के उस तबके के लिए सबसे बड़ी मदद साबित होगा जो आज भी इलाज के लिए सरकार पर ही निर्भर है.

homeuttar-pradesh

अब फ्री में होगी सीटी स्कैन जांच! जौनपुर जिला अस्पताल में शुरू हुई सुविधा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *