अब शुभेंदु अधिकारी अपनाएंगे योगी मॉडल! पश्चिम बंगाल में UP112 सिस्टम होगा लागू

0
अब शुभेंदु अधिकारी अपनाएंगे योगी मॉडल! पश्चिम बंगाल में UP112 सिस्टम होगा लागू


Last Updated:

Lucknow News: यूपी पुलिस और 112 जैसी इमरजेंसी सेवा अब पश्चिम बंगाल में भी लागू होगी. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल उत्तर प्रदेश पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस यूपी 112 का अध्ययन करने के लिए लखनऊ पहुंचा.

Zoom

पश्चिम बंगाल में UP 112 मॉडल होगा लागू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पुलिसिंग व्यवस्था की तारीफ हर राज्य में होती है. इसी को देखते हुए क्राइम कंट्रोल और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में पश्चिम बंगाल पुलिस अब उत्तर प्रदेश सरकार के मॉडल का अध्ययन कर रही है. इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल उत्तर प्रदेश पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस सर्विस यूपी 112 का अध्ययन करने के लिए लखनऊ पहुंचा. अधिकारियों ने यूपी 112 मुख्यालय में पहुंचकर इसके केंद्रीकृत सिस्टम को बारीकी से समझा और इसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन किया.

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पुलिस में आईजी रैंक के अधिकारी सुकेश जैन की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम यूपी 112 मुख्यालय पहुंची. यहां अधिकारियों ने यह समझने की कोशिश की कि किस प्रकार यूपी 112 का इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम तेजी और प्रभावी तरीके से काम करता है. अधिकारियों को पूरे कंट्रोल रूम के संचालन, तकनीकी सिस्टम और रिस्पांस मैकेनिज्म की जानकारी दी गई.

शिकायत से लेकर समाधान तक जानकारी दर्ज
अधिकारियों ने विशेष रूप से यह जाना कि इमरजेंसी कॉल आने पर किस तरह सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के माध्यम से तत्काल कार्रवाई की जाती है. यदि किसी लाइन पर व्यस्तता होती है तो कॉल खुद दूसरी लाइन पर ट्रांसफर हो जाती है. साथ ही कॉलर की लोकेशन और मोबाइल नंबर के आधार पर सबसे नजदीकी यूपी 112 के दोपहिया या चारपहिया वाहन तक सूचना पहुंचाई जाती है. इसके बाद संबंधित घटना का इवेंट तैयार किया जाता है, जिसमें शिकायत से लेकर समाधान तक की पूरी जानकारी दर्ज होती है.

यूपी 112 के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल पुलिस के प्रतिनिधिमंडल को रिस्पांस टाइम की कार्यप्रणाली भी समझाई. वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में यूपी 112 का औसत रिस्पांस टाइम करीब 6 मिनट 30 सेकंड बताया जा रहा है, जिसे देश में सबसे बेहतर माना जाता है. यही वजह है कि दूसरे राज्यों की पुलिस भी इस मॉडल में दिलचस्पी दिखा रही है.

आधुनिक पुलिसिंग मॉडल
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस तरह के आधुनिक पुलिसिंग मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल पुलिस भी यूपी 112 की तर्ज पर अपने इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *