अमेरिका से मिला झटका, अब ब्रिटेन देगा सहारा! कानपुर के निर्यातक भरेंगे उड़ान, कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार

0
अमेरिका से मिला झटका, अब ब्रिटेन देगा सहारा! कानपुर के निर्यातक भरेंगे उड़ान, कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार


Last Updated:

Kanpur News: अमेरिका की ओर से बढ़ाए गए टैरिफ ने यूपी के निर्यातकों की कमाई पर ब्रेक लगा दिया है. लेकिन ब्रिटेन का बर्मिंघम ऑटम फेयर इन उद्यमियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का फायदा उठाकर…और पढ़ें

कानपुर: अमेरिका की सख्त पॉलिसी और भारी-भरकम टैरिफ ने यूपी के निर्यातकों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने 50 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ा दिया है, जिससे कारोबार को तगड़ा झटका लगा है. अब तक साल 2024-25 में यूपी का निर्यात कारोबार एक लाख 86 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका था, लेकिन पिछले एक महीने से ऑर्डर पाना मुश्किल हो गया है. ऐसे हालात में अब प्रदेश के 50 से ज्यादा निर्यातक ब्रिटेन का रुख करने जा रहे हैं.

ब्रिटेन में ऑटम फेयर बनेगा उम्मीद की किरण
ब्रिटेन के बर्मिंघम में 7 से 10 सितंबर तक 35वां ऑटम फेयर आयोजित होने जा रहा है. इस मेले में यूपी के निर्यातक भी हिस्सा लेंगे. उम्मीद है कि यहां उन्हें अच्छे कारोबार के मौके मिलेंगे और अमेरिकी बाजार से हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी.

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से मिलेगा बड़ा फायदा
हाल ही में भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) साइन हुआ है. इस समझौते से भारतीय उत्पादों को ड्यूटी फ्री निर्यात करने की सुविधा मिलेगी. यानी निर्यातकों को ज्यादा मुनाफा होगा और उनके प्रोडक्ट ब्रिटिश बाजार में सस्ते और प्रतिस्पर्धी बनेंगे. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) की रिपोर्ट भी बताती है कि पिछले दो सालों में भारत-यूके का कारोबार लगातार बढ़ा है. यही वजह है कि यूपी के व्यापारी इस मेले से नई संभावनाओं की तलाश में हैं.

35 तरह के उत्पाद होंगे प्रदर्शित
फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस बार ऑटम फेयर में यूपी के उद्यमियों के सामने 35 प्रकार के उत्पादों के स्टॉल होंगे. इनमें टेक्सटाइल, लेदर, सैडलरी, हैंडीक्राफ्ट और गिफ्ट आइटम्स शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि विदेशी खरीदारों के साथ सीधे बातचीत का मौका मिलेगा. हर साल इस मेले से करोड़ों रुपये के ऑर्डर मिलते हैं और इस बार भी यही उम्मीद है.

जानिए विशेषज्ञों की सलाह
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य ने कहा कि ऑटम फेयर जैसे आयोजन उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर होते हैं. मौजूदा हालात को देखते हुए यूपी के निर्यातकों को इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए. अमेरिका के झटके से उबरने का यही सही रास्ता है. उन्होंने जोर दिया कि निर्यातकों को नए बाजारों में जगह बनानी होगी और इस समय ब्रिटेन सबसे बड़ा अवसर साबित हो सकता है.

भारत-यूके व्यापार की मौजूदा स्थिति
साल 2023-24 में कुल निर्यात कारोबार: 20 यूएस बिलियन डॉलर.
साल 2024-25 में कुल निर्यात कारोबार: 21.3 यूएस बिलियन डॉलर.
आने वाले 2-3 साल में कारोबार बढ़ने की उम्मीद: 1.4 यूएस बिलियन डॉलर.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अमेरिका से मिला झटका, अब ब्रिटेन देगा सहारा! कानपुर के निर्यातक भरेंगे उड़ान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *