अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग करेंगे ताजमहल का दीदार
Last Updated:
US Vice President Agra Tour: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 23 अप्रैल 2025 को ताजमहल भ्रमण के लिए आगरा आ रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनज़र शहर के स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन स्टाफ ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेगा.
US Vice President Agra Tour
हाइलाइट्स
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति 23 अप्रैल को ताजमहल भ्रमण पर आएंगे.
- सुरक्षा के कारण आगरा के शहरी स्कूल बंद रहेंगे.
- शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे.
US Vice President Agra Tour: संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ 23 अप्रैल 2025 (बुधवार) को ताजमहल देखने आगरा आ रहे हैं. उनकी यात्रा के चलते जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के मद्देनज़र शहर के स्कूल बंद करने का फैसला लिया है.
स्टाफ़ को बुलाया जाएगा
जिलाधिकारी आगरा के निर्देशानुसार, उपराष्ट्रपति की यात्रा के दौरान निर्धारित रूट पर यातायात बंद रहेगा. इसके चलते आगरा शहर के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से जुड़े स्कूलों में 23 अप्रैल को पढ़ाई नहीं होगी.
इस दिन छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा
हालांकि, स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करेंगे. वहीं, देहात क्षेत्रों के सभी स्कूल पहले की तरह चलेंगे और वहां पढ़ाई सामान्य रूप से जारी रहेगी. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन का सहयोग करें.