Ayodhya News : अयोध्‍या पहुंचा PoK और बलूचिस्तान की पवित्र नदियों का जल, होगा रामलला का अभिषेक

0
Ayodhya News : अयोध्‍या पहुंचा PoK और बलूचिस्तान की पवित्र नदियों का जल, होगा रामलला का अभिषेक


Last Updated:

Ayodhya News : दिल्ली एसटीडी ग्रुप के अध्यक्ष विजय जौली बुधवार को PoK और बलूचिस्तान की नदियों के जल से अयोध्या में रामलला का अभिषेक करेंगे. उन्‍होंने कहा कि इस अवसर पर वे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान क…और पढ़ें

अयोध्‍या में भगवान रामलला का जलाभिषेक किया जाएगा.

हाइलाइट्स

  • PoK और बलूचिस्तान की नदियों का जल अयोध्या पहुंचा.
  • विजय जौली रामलला का अभिषेक करेंगे.
  • भारत में विलय की प्रार्थना करेंगे.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर और रामलला के अभिषेक के लिए एक विशेष पहल की जाएगी. दिल्ली एसटीडी ग्रुप, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और बलूचिस्तान की पवित्र नदियों के जल को दुबई के रास्ते अयोध्या लाकर भगवान राम का अभिषेक किया जाएगा और प्रार्थना की जाएगी कि PoK और बलूचिस्तान का जल्द ही भारत में विलय हो. दिल्ली एसटीडी ग्रुप के अध्यक्ष विजय जौली इस विशेष प्रयास का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 2025 को उनके नेतृत्व में 194 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या पहुंचेगा और रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लेगा.

विजय जौली ने कहा कि इसी दौरान PoK और बलूचिस्तान से लाए गए पवित्र नदियों के जल से भगवान राम का अभिषेक किया जाएगा. यह पहली बार नहीं है जब विश्व की पवित्र नदियों के जल का उपयोग राम मंदिर और रामलला के अभिषेक के लिए किया जा रहा है. कोरोना काल में भी विजय जौली के नेतृत्व में विश्व की 156 पवित्र नदियों का जल एकत्रित किया गया था. 23 अप्रैल 2023 को इसी जल से राम मंदिर और रामलला का अभिषेक किया गया था.

इस बार PoK और बलूचिस्तान की नदियों के जल को मंगाने का उद्देश्य इन क्षेत्रों के लोगों की भावनाओं को भगवान राम से जोड़ना और उनके भारत में विलय की कामना करना है. विजय जौली का यह प्रयास न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति भी एक मजबूत संदेश देता है. यह पहल निश्चित रूप से देश भर के राम भक्तों के लिए एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण होगा.

homeuttar-pradesh

अयोध्‍या पहुंचा PoK-बलूचिस्तान की पवित्र नदियों का जल, होगा रामलला का अभिषेक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *