अयोध्या का विकास पच नहीं रहा.. राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर CM योगी ने क्या कहा?
Last Updated:
Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को अयोध्या का विकास पच नहीं रहा है. इसलिए अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि SIT जांच कर रही है, अगर कोई सबूत है तो मुहैया करवाएं, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को घेरा
Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिरत में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष को निशाने पर लिया. रुदौली में कामाख्या मंदिर के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि वे लोग उपदेश दे रहे हैं जिन्होंने जय श्रीराम का नारा लगाने पर राम भक्तों पर गोली चलवाई थी. वे लोग ज्ञान दे रहे हैं, जिन्होंने राम मंदिर ना बने इसके लिए कोर्ट में वकीलों की फ़ौज खड़ी कर दी थी. मुख्यमंत्री का इशारा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तरफ था.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें