‘चंपत राय आदरणीय, पूज्यनीय और रामभक्त’, राम मंदिर दान चोरी पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा बयान
Last Updated:
Ayodhya Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर की दान पेटी से कथित चोरी का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. एसआईटी की टीम दिन रात मामले की जांच में जुटी है. इस बीच, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर और चंपत राय को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने सीएम योगी के अयोध्या कार्यक्रम से चंपत राय को अलग रखने पर कहा कि चंपत राय आदरणीय, पूज्यनीय और रामकाज के लिए समर्पित रामभक्त हैं. किसी पर आरोप लगना अलग बात है. मामले में जो दोषी पाया जाएगा उसे सजा जरूर मिलेगी.