अयोध्या की गलियों में घूम रहा था संत, पास गई एक मुस्लिम महिला, लोग बोले- हिंदू
Last Updated:
अयोध्या में राम पथ हनुमानगढ़ी के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक मुस्लिम महिला एक संत को कुछ पैसे देती दिखाई दे रही है
सोशल मीडिया पर ये वीडियो एक तरफ यहां लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. दूसरी तरफ लोग इस वीडियो को तेजी से वायरल भी कर रहे हैं. इस वीडियो को देखकर भाव विभोर भी हो रहे है. इस वीडियो के माध्यम से एक भाईचारे एक सौहार्द की मिसाल देखी जा रही है.
मुस्लिम महिला ने एक संत को दिये कुछ पैसे
हालांकि आप वीडियो अयोध्या का बताया जा रहा है. जिसमें यूजर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. अयोध्यावाशी भी इस वीडियो देखकर भाव विभोर हो रहे हैं . राम कचहरी चारों धाम मंदिर के महंत शशिकांत दास ने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो अयोध्या की अनोखी एकता और प्रेम को दर्शा रहा है. जहां एक मुस्लिम महिला एक संत को कुछ देती दिखाई दे रही है. इससे आपसी भाईचारे की झलक भी देखी जा रही है