सूखे, फटे और काले होंठ, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे और पाएं गुलाबी होंठ

0
सूखे, फटे और काले होंठ, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे और पाएं गुलाबी होंठ


Last Updated:

आज की तेज़-तर्रार जिंदगी, धूप, प्रदूषण और गलत आदतों के कारण होंठों में कई समस्याएं जैसे सूखापन, फटना और काला होना आम हो गई हैं, जो चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करती हैं. हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपाय और जीवनशैली में छोटे बदलाव अपनाकर आप होंठों को गुलाबी, कोमल और स्वस्थ बना सकते हैं. आइए जानते हैं होठों की देखभाल के कुछ असरदार और प्राकृतिक नुस्खे.

आज के भागमभाग भरी ज़िंदगी, धूप, प्रदूषण और गलत आदतों के कारण होठों का कालापन एक जटिल समस्या बन गई है. इससे चेहरे की खूबसूरती भी प्रभावित होती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय और जीवनशैली में थोड़े से बदलाव इस समस्या से निजात दिला सकती हैं.

होठों का मॉइस्चराइज़

अक्सर, होंठ सूखने और फटने के कारण काले पड़ जाते हैं. इसके लिए होठों को लगातार मॉइस्चराइज़ करना जरूरी होता हैं. इसके साथ ही एक सप्ताह में 2 से 3 बार एक्सफोलिएशन करने से मृत त्वचा हट जाती है और होंठ साफ, कोमल और सुंदर दिखते हैं.

चीनी और शहद

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी (एमडी मेडिसिन) चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना उपाध्याय ने कहा कि, “होठों को गुलाबी बनाने के लिए एक चम्मच चीनी में थोड़ा सा शहद मिलाकर होठों पर हल्के हाथों से मलना चहिए”. इससे होंठ में धीरे-धीरे रंगत आने लगती हैं.

चुकंदर और नारियल तेल

रात को सोने से पहले चुकंदर का रस होठों पर लगाने से प्राकृतिक रूप से होंठ गुलाबी हो सकते हैं. वहीं, नारियल तेल होंठों को गहराई से नमी देता है और कालापन कम कर देता है. यह एक बेहतरीन नेचुरल मॉइस्चराइज़र है, जिसके कई फायदे है.

गुलाब जल और एलोवेरा का जादू

धूम्रपान का सेवन करने से भी होठों की स्थिति काफी खराब हो सकती हैं. इसके लिए गुलाब जल और शहद मिलाकर लगाने से होंठों को नमी और पोषण मिलता है. साथ ही, एलोवेरा जेल लगाने से होंठों की जलन और सूखापन दूर होता है, जिससे होठ की कई समस्या दूर होती हैं.

धूम्रपान और कैफीन

हालांकि, धूम्रपान का सेवन करने से होंठ काले हो सकते हैं, साथ ही अत्यधिक कैफीन (कॉफी या चाय) का सेवन भी रंगत बिगाड़ सकता है. इन आदतों को छोड़ने या कम करने से होठों की प्राकृतिक सुंदरता वापस लौट सकती है.

हाइड्रेशन और धूप

होंठ की सुंदरता बरकरार रखने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, ताकि होंठ सूखे न रहें. इसके अलावा, धूप में निकलते समय एसपीएफ युक्त लिप बाम का प्रयोग किया जा सकता है. जिससे होठों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाया जा सकता है.

सोने से पहले देखभाल

ध्यान रखें रात को लिपस्टिक हटाकर सोना चाहिए. साथ ही, नियमित रूप से शिया बटर या मॉइस्चराइज़िंग लिप बाम का इस्तेमाल करें. ज्यादा दिक्कत या एलर्जी होने की स्थिति में आयुर्वेद एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सूखे, फटे और काले होंठ, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे और पाएं गुलाबी होंठ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *