Tractor Secret : ट्रैक्टर के पिछले टायर क्यों बनाए जाते हैं इतने बड़े, जानिए कैसे बना खेती की रीढ़?

0
Tractor Secret : ट्रैक्टर के पिछले टायर क्यों बनाए जाते हैं इतने बड़े, जानिए कैसे बना खेती की रीढ़?


होमवीडियोकृषि

क्टर के पिछले टायर क्यों बनाए जाते हैं इतने बड़े, जानिए कैसे बना खेती की रीढ़?

X

क्टर के पिछले टायर क्यों बनाए जाते हैं इतने बड़े, जानिए कैसे बना खेती की रीढ़?

 

arw img

Tractor Tips : ट्रैक्टर भारत में खेती की रीढ़ बन चुका है. जुताई, बुवाई से लेकर कटाई और भारी सामान की ढुलाई तक, ट्रैक्टर के बिना खेती की कल्पना करना मुश्किल है. क्या आप जानते हैं कि ट्रैक्टर का नाम “ट्रैक्टर” ही क्यों पड़ा और इसके पिछले टायर इतने बड़े और खांचेदार (Lugs) क्यों होते हैं? शाहजहांपुर के कृषि विशेषज्ञ और इंजीनियर गौरव शर्मा लोकल 18 से बताते हैं कि ‘ट्रैक्टर’ शब्द ‘ट्रैक्शन’ और ‘मोटर’ से मिलकर बना है. ट्रैक्शन का मतलब है जमीन पर पकड़ और खींचने की क्षमता, जबकि मोटर यानी इंजन इसे गति देता है. इसके बड़े पिछले टायरों में विशेष खांचे (Lugs) होते हैं जो जमीन पर बेहतरीन दबाव और ग्रिप बनाते हैं. ट्रैक्टर मुख्य रूप से खींचने यानी ‘पुल’ या ‘ड्राफ्ट’ का काम करता है. इसमें मौजूद ‘ड्राफ्ट कंट्रोल’ तकनीक खेत में अलग-अलग परिस्थितियों में ट्रैक्टर की कार्यकुशलता और शक्ति को बनाए रखती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *