अयोध्या में यहां बनेगा सागौन की लकड़ियों से रामलला का खास मंदिर… नृपेंद्र मिश्रा ने बताया पूरा प्लान

0
अयोध्या में यहां बनेगा सागौन की लकड़ियों से रामलला का खास मंदिर…  नृपेंद्र मिश्रा ने बताया पूरा प्लान


Last Updated:

Ram Mandir Ayodhya News : राम मंदिर ट्रस्ट ने भक्तों को फिर से एक बड़ी सौगात दी है. नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर में विराजमान रामलला की स्मृति में बनने वाला मंदिर सागौन की लकड़ी से बनाया जाएगा. इसके लिए…और पढ़ें

अयोध्या : अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बनकर तैयार हो गया है. 22 जनवरी 2024 से राम मंदिर के भूतल में रामलला विराजमान हैं . वही भव्य मंदिर के पहले तल पर रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. गौररतलब है कि पिछले महीने यानी 5 जून को अभिजीत मुहूर्त और राम दरबार समेत मंदिर परिसर के 7 अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. इसी बीच राम मंदिर से एक और अच्छी खबर सामने आ रही है. गौरतलब है कि जहां अस्थाई मंदिर में प्रभु राम विराजमान थे, उस जगह को भी अब भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा. इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट वहां पर लकड़ी का एक मंदिर बनाने जा रहा है.

अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान रामलला की स्मृति में बनने वाला मंदिर सागौन की लकड़ी से बनाया जाएगा. इसके लिए लकड़ी महाराष्ट्र के अलावा दक्षिण एशिया और अफ्रीका से सागौन की लड़कियां मंगाई जाएगी. गौरतलब है कि सागौन की की आयु लगभग 1000 वर्ष होती है, शायद यही वजह है कि अस्थाई मंदिर में जहां प्रभु राम विराजमान थे, वहां अब सागौन की लकड़ियों से मंदिर बनाया जाएगा. आपको बता दें कि हैदराबाद की इंटरनेशनल फर्नीचर कंपनी अनुराधा टिंबर को यह काम सौंपा गया है. गौरतलब है कि अनुराधा टिंबर ने ही राम मंदिर के सभी 98 दरवाजों का निर्माण किया है. इसके अलावा राम मंदिर परिसर के सभी दरवाजों को जो सोने की चादर चढ़ाई गई है वह काम भी इसी एजेंसी ने कराया था.

ASI ने किया अस्थाई मंसिर का सर्वे
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि जहां अस्थाई मंदिर में प्रभु राम विराजमान थे, वहां पर ASI के लोगों ने सर्वे भी किया है. जहां पुराना अस्थायी मंदिर है, उसे किस प्रकार से संरक्षित किया जाए और किस प्रकार से भक्तों को पिछले 500 वर्ष का इतिहास बताया जाए, इस पर विचार किया जा रहा है. वहां पर जल्द ही राम भक्तों के लिए एक मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा.

homeuttar-pradesh

अयोध्या में यहां बनेगा सागौन की लकड़ियों से रामलला का खास मंदिर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *