अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग पांच दिन बाद होगा जमींदोज़, खाली होने लगा इमारत

0
अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग पांच दिन बाद होगा जमींदोज़, खाली होने लगा इमारत


Last Updated:

लखनऊ के अलीगंज में भीषण अग्निकांड का शिकार हुई इमारत को गिराने की उलटी गिनती शुरू हो गई है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा 15 दिन की मोहलत खत्म होने में अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं. एलडीए के बुलडोजर एक्शन के खौफ से सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इमारत से बचा हुआ सामान निकालने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया. भूतल पर स्थित पेट शॉप को भी खाली करा लिया गया है.

Zoom

पांच दिन बाद जमींदोज हो जाएगी अलीगंज कोचिंग आग वाली बिल्डिंग

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में पिछले दिनों जिस बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगी थी, अब उसका नामोनिशान मिटने वाला है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अब इस इमारत को जमींदोज़ करेगा. इसे खाली करने की 15 दिन की मोहलत दी गई थी, जिसमें केवल 5 दिन ही बचे हैं. खौफ से इमारत के मालिक ने खुद ही खाली करना शुरू कर दिया है.

गौरतलब है कि अलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए ने इस इमारत की सुरक्षा और वैधता की जांच की थी. इसके बाद 10 जुलाई को प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया था. एलडीए ने भवन स्वामी को स्वयं इस इमारत को गिराने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था. अब इस निर्धारित अवधि को पूरा होने में केवल 5 दिन ही बचे हैं. समय सीमा नजदीक आते देख भवन स्वामी और किरायेदारों में हड़कंप मच गया है.

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
सोमवार को इस इमारत से सामान निकालने का काम तेजी से शुरू हुआ. इमारत के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर लंबे समय से एक पेट शॉप (Pet Shop) संचालित हो रही थी, जिसका सामान भी आनन-फानन में सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा.

LDA का चलेगा बुलडोजर
लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यह भवन स्वामी के लिए आखिरी मौका है. अगर उसने दी गई 15 दिन की समय सीमा के भीतर स्वयं इस इमारत का सुरक्षित रूप से ध्वस्तीकरण नहीं किया, तो प्राधिकरण को मजबूरी में कड़ा कदम उठाना पड़ेगा. मोहलत पूरी होते ही एलडीए की टीम खुद मौके पर पहुंचेगी और बुलडोजर की मदद से इमारत को ध्वस्त कर देगी. इतना ही नहीं, सरकारी कार्रवाई के दौरान आने वाला पूरा खर्च भी भवन स्वामी से ही वसूला जाएगा.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *