शोध में लाभ, मिलेगा गुप्त धन…मेष राशि के लिए आज बनेगा ऐसा योग

0
शोध में लाभ, मिलेगा गुप्त धन…मेष राशि के लिए आज बनेगा ऐसा योग


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 July 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको आत्मविश्वास, उत्साह और कठिन कार्यों को पूरा करने की शक्ति देंगे. चंद्रमा और गुरु मिलकर विशेष योग बनाएंगे, जो भाव परिवर्तन, शोध, गुप्त धन, आकस्मिक घटनाओं और आत्म-चिंतन के लिए शुभ है. प्यार और संबंधों में धैर्य की जरूरत पड़ेगी. जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है. बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी. परिवार के साथ समय बिताने का मानसिक सुख मिलेगा. पुराने निवेश से भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं. बीमा, टैक्स या कानूनी मामलों में सतर्कता रखें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज सिद्धि योग बनेगा. चंद्रमा और गुरु मिलकर विशेष योग बनाएंगे, जो भाव परिवर्तन, शोध, गुप्त धन, आकस्मिक घटनाओं और आत्म-चिंंतन के लिए बेहतर रहेगा. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि सप्तमी है. नक्षत्र हस्त है. करण गर और वणिज है. पक्ष शुक्ल है. योग शिव है. आज सूर्योदय 5:35 पर और सूर्यास्त 7:19 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:49 से लेकर 12:54 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी मांगलिक, नया और शुभ काम कर सकते हैं. ​अशुभ समय राहुकाल 7:18 सुबह से लेकर 9:01 तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको आत्मविश्वास, उत्साह और कठिन कार्यों को पूरा करने की शक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे. अष्टम भाव परिवर्तन, शोध, गुप्त धन, आकस्मिक घटनाओं और आत्म-चिंंतन का भाव है. इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर और जल्दबाजी से बचें. गुरु का शुभ प्रभाव कठिन परिस्थितियों में भी सही मार्ग दिखाएगा, जबकि सूर्य आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेंगे. आज आपको धैर्य, सतर्कता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का संकेत मिल रहा है.

जोड़ों में होगी हल्की दर्द

​अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पेट, कमर और जोड़ों से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. बाहर का तला-भुना भोजन कम करें. योग और ध्यान करें. ऊर्जा बनी रहेगी. प्यार और संबंधों में धैर्य की आवश्यकता रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान निकल जाएगा. पुराने रिश्तों में फिर से विश्वास कायम रखने के अवसर मिलेंगे. अविवाहित जातकों को जल्दी ही कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी. घर में धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चा का वातावरण बना रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का मानसिक सुख मिलेगा.

उधार लेने से करें परहेज

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपकी ​आर्थिक स्थिति असंतुलित रहेगी. अचानक खर्च सामने आ सकते हैं. उधार देने से या लेने से बचें. पुराने निवेश से भविष्य में लाभ मिलने के संकेत मिल सकते हैं. बीमा, टैक्स या कानूनी मामलों में सतर्कता रखें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम बनाए रखें. गोपनीय योजनाओं को किसी से साझा न करें. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्य समय से पूरा करना आवश्यक होगा. शोध और कानून, चिकित्सा, बैंकिंग, बीमा, सुरक्षा सेवाओं और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा.

भगवान शिव को अर्पित करें दूध

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 8 और भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग गहरा लाल होगा. शुभ दिशा दक्षिण होगी. आज भगवान शिव का जल, दूध और बेलपत्र से अभिषेक करें. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्म मंत्र का 108 बार जाप करें. गरीब, जरूरतमंद व्यक्ति को तिल, काला वस्त्र या अन्न का दान करें, जिससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *