28 लाख दीपों से जगमगेगा राम नगरी, 35,000 स्वयंसेवकों के साथ विदेशी रामलीला

0
28 लाख दीपों से जगमगेगा राम नगरी, 35,000 स्वयंसेवकों के साथ विदेशी रामलीला


Last Updated:

Ayodhya devotsav: अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है. विकास की योजनाओं को जल्द पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. दीपोत्सव भव्य हो ऐतिहासिक हो इसकी तैयारी लगातार की जा रही है.

सरयू तट पर बसी प्रभु राम की नगरी अयोध्या में एक बार फिर दीपोत्सव की शुरुआत होने जा रही है. जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या में तैयारियां तेज कर दी गई है .दीपोत्सव स्थल को सजाया जा रहा है रंग बिरंगी लाइट लगाई जा रही है. दीपोत्सव स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को भी 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है. इतना ही नहीं इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होगा. क्योंकि राजा राम के राम मंदिर में विराजमान होने के बाद का यह पहला दीपोत्सव होगा. जब 28 लाख दीपक लगाए जाएंगे और 26 लाख 11000 दीपक जलाने का लक्ष्य रखा जाएगा.

इस बार के दीपोत्सव में अवध विश्वविद्यालय और कई सामाजिक संस्थाओं के लगभग 35000 वालंटियर अपने ही बनाए हुए रिकॉर्ड को तोड़ेंगे. और यह नजारा एकदम त्रेता युग की तरह नजर आएगा. इतना ही नहीं इस बार के दीपोत्सव में भी जहां आतिशबाजी में प्रभु राम की भक्ति नजर आएगी. तो वही आसमान में ड्रोन के माध्यम से प्रभु राम की लीला भी राम भक्तों को दिखाई जाएगी.

2100 से ज्यादा साधु संत मां सरयू की आरती करेंगे
इस बार के दीपोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. अयोध्या के आईजी कमिश्नर डीएम एसपी ग्राउंड पर उतरकर तैयारी की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं. इसके अलावा इस बार के दीपोत्सव में विभिन्न देशों की भी रामलीला का मंचन होगा जिसमें मॉरीशस, टोबैको जैसे देशों की रामलीला का मंचन होगा तो एक साथ पहली बार दीपोत्सव के दिन 2100 से ज्यादा साधु संत और वैदिक ब्राह्मण मां सरयू की आरती करेंगे.

दीपोत्सव बेहद होगा ऐतिहासिक
अयोध्या के कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है. विकास की योजनाओं को जल्द पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. दीपोत्सव भव्य हो ऐतिहासिक हो इसकी तैयारी लगातार की जा रही है. बैठक भी की जा रही है बैठक में कई बड़े फैसले भी लिए जा रहे हैं . इस बार का दीपोत्सव बेहद ऐतिहासिक होगा इस बार के दीपोत्सव में कई अलग चीज भी देखने को मिलेगी जिसका निर्णय जल्दी लिया जाएगा.

homeuttar-pradesh

28 लाख दीपों से जगमगेगा राम नगरी, 35,000 स्वयंसेवकों के साथ विदेशी रामलीला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *