आखिर 6 दिन बाद मिला परिवार का ‘माऊ’, तोता खोजने वाले को मिले 50 हजार रुपए

0
आखिर 6 दिन बाद मिला परिवार का ‘माऊ’, तोता खोजने वाले को मिले 50 हजार रुपए


Last Updated:

Agra Parrot Missing News: आगरा में 50 हजार रुपए इनामी तोता ‘माऊ’ मिल गया है और उसकी सकुशल घर वापसी हो गई है. 6 दिन बाद पड़ोस के परिवार ने मालिक को उसका लाडला तोता लौटाया. जिसके बाद तुरंत मालिक ने 50 हजार का नकद इनाम दिया.

Zoom

तोता मिलने के बाद खुश हुआ परिवार.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में 13 जुलाई को घर से लापता हुआ पालतू तोता ‘माऊ’ अपने परिवार को वापस मिल गया है. शास्त्रीपुरम के सुनील कुमार के परिवार ने तोते को खोजने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया. परिवार ने तोते की तलाश में शहर भर में होर्डिंग लगाए थे. तोते की वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है.

बता दें कि शास्त्रीपुरम के रहने वाले सुनील कुमार का पालतू तोता 13 जुलाई को घर से उड़ गया था. जिसके बाद सुरेंद्र कुमार ने पूरे आगरा शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगा दिए थे. तोता खोजने वाले को परिवार ने 50 हजार रूपये नगद इनाम देने की घोषणा की थी. अब लगभग 6 दिन के बाद शास्त्रीपुरम का रहने वाला एक परिवार तोते को उसके मालिक के पास लेकर आ गया, और उनके सुपुर्द कर दिया.

तोते के मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तोता को वापस पाकर परिवार में खुशी की लहर है. परिवार के लोगों ने तोता खोजने वाले को 50 हजार रुपए का नगद इनाम भी दिया. हालांकि परिवार के पास कई फर्जी कॉल भी आए जिसमें तोता देने के बदले मैकेन लोगों ने पहले पैसे वापस मांगने की डिमांड की थी, लेकिन अब एक परिवार के लोग आज सुनील कुमार के घर पर पहुंचे, और उनको उनका पालतू तोता माऊ वापस कर दिया.

तोते के मालिक ने बताया कि वह अपने तोते को कभी भी पिंजरे में नहीं रखते थे. माऊ खुले में रहता था, रोज सुबह उनके साथ पार्क में घूमने जाता था. सप्ताह में एक बार उसे वह शहर के बाहर अपनी कार से परिवार के साथ घुमाने ले जाते थे. तोता उनकी एक आवाज पर कहीं भी हो, आ जाता था. प्यार से उसका नाम माऊ रखा था.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *