UP में आपदा प्रबंधन होगा और हाईटेक, CM योगी आज करेंगे नए मुख्यालय का लोकार्पण
Last Updated:
सीएम योगी रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे. 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस भवन में 24×7 इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, डिजिटल कमांड सेंटर, ऑडिटोरियम, हॉस्टल और लाइब्रेरी समेत कई आधुनिक सुविधाएं तैयार की गई हैं.
सीएम योगी की तस्वीर.
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के नए मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे. शहीद पथ स्थित डायल-112 मुख्यालय के पास बने इस भवन का निर्माण 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है.
नए मुख्यालय को अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. यहां 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाला आधुनिक राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (State Emergency Operation Centre) स्थापित किया गया है. इसके जरिए आपदा के समय पूरे प्रदेश की निगरानी और समन्वय पहले से ज्यादा तेजी से किया जा सकेगा.
भवन में 200 से अधिक लोगों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम, क्लासरूम, लेक्चर हॉल, हॉस्टल और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं भी बनाई गई हैं. इसके अलावा राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए डिजिटल कमांड, कंट्रोल एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है.
लोकार्पण कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल और सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. सरकार का कहना है कि नए मुख्यालय के शुरू होने से प्रदेश में आपदा प्रबंधन की क्षमता और आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की व्यवस्था और मजबूत होगी.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें