आगरा में भीषण सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉकर्स को रौंदते हुए पलटी मैक्स पिकअप गाड़ी, चार की मौत

0
आगरा में भीषण सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉकर्स को रौंदते हुए पलटी मैक्स पिकअप गाड़ी, चार की मौत


Last Updated:

Agra Road Accident: आगरा में बुधवार सुबह तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. हादसे में मॉर्निंग वॉकर्स को गाड़ी ने रौंद दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा…और पढ़ें

Agra Road Accident: आगरा में भीषण सड़क हादसा

हाइलाइट्स

  • आगरा में सड़क हादसे में चार की मौत, एक घायल.
  • तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी पलटी, मॉर्निंग वॉकर्स को रौंदा.
  • पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घायल अस्पताल में भर्ती.

आगरा. ताज नगरी आगरा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा हाइवे पर एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. गाड़ी में आम भरे हुए थे. सुबह के समय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और सड़क किनारे बैठे थे. इसी दौरान तीन लोग मैक्स पिकअप गाड़ी के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलने पर एसीपी हेमंत कुमार के साथ थाना पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से मैक्स पिकअप गाड़ी को उठवाया. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

एक अन्य सड़क हादसे में दो की मौत

उधर एक अन्य सड़क हादसे में तेज रफ़्तार बस सड़क किनारे खड़े में ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं. यह हादसा थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास हुआ. सभी घयलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

आगरा में भीषण सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉकर्स को रौंदते हुए पलटी मैक्स पिकअप गाड़ी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *