आज वृषभ राशि पर सितारें मेहरबान! दोस्त दिलाएगा बड़ा मौका, फाइनल होगी बड़ी डील, मिलेगा पैसा

0
आज वृषभ राशि पर सितारें मेहरबान! दोस्त दिलाएगा बड़ा मौका, फाइनल होगी बड़ी डील, मिलेगा पैसा


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 June: ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज कई लिहाज से बेहतर होने वाला है. आज मार्केट में उतार चढ़ाव के बाद भी आपको धन का लाभ होगा. आज आप परिवारिक समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव में भी रहेंगे. जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहें है आज उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 June: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज आद्रा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहें हैं. वहीं सूर्य आज वृषभ राशि में मौजूद है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज कई लिहाज से बेहतर होने वाला है. आज मार्केट में उतार चढ़ाव के बाद भी आपको धन का लाभ होगा. आज आप परिवारिक समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव में भी रहेंगे. जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहें है आज उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा.

बिजनेस में नए प्रयोग से फायदा

वृषभ राशि के जातक जो  बिजनेस कर रहें है आज वो अपने व्यवसाय में नए-नए प्रयोग करेंगे तो इससे आपको मुनाफा होगा. आज आपके दोस्त की मदद से आपकी बिजनेस डील भी फाइनल होगी. बात नौकरी कर रहें लोगों की करें तो आज आपको बॉस का सहयोग भी जरूर मिलेगा. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में किसी से बात विवाद न करें.

म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट का सही समय

वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो म्युचुअल फंड में पैसा इवेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको अच्छा भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा. इसके अलावा आज आप सरकारी स्कीम जैसे टीडी, एफडी में भी पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं.

घूमने के लिए कर सकतें है प्लानिंग

वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज बेहतर होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी प्लानिंग कर सकते हैं. जो लोग सिंगल है, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी हो सकती है. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने वाणी पर संयम जरूर रखें.

हनुमान जी की करें पूजा आराधना
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक रामभक्त हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप हनुमान मंदिर में जाकर लड्डू का भोग लगाएं. फिर उसे प्रसाद स्वरूप वितरित करें. इससे आपके संकट दूर होंगे.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *