मजबूरी समझेगी प्रेमिका, न करें दूरियां पैदा करने वाला काम…मेष राशि के लिए आज ऐसा योग

0
मजबूरी समझेगी प्रेमिका, न करें दूरियां पैदा करने वाला काम…मेष राशि के लिए आज ऐसा योग


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 June 2026 : मेष राशि के लिए नौकरी और करियर के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा. सीनियर आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि को पदोन्नति, सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. काम का दबाव अधिक रहने के कारण मानसिक थकान हो सकती है. आज सूर्य पराक्रम भाव में रहेंगे, जो आपके आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व को मजबूत बनाएगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज वृद्धि योग बनेगा. इससे रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. धन लाभ के लिए ये योग विशेष है. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि द्वितीया और नक्षत्र आर्द्रा है. करण बालव और कौलव, पक्ष शुक्ल है. योग वृद्धि है. आज सूर्योदय 05:22 पर सूर्यास्त 07:20 पर होगा. शुभ समय अभिजित मुहूर्त 11:53 से लेकर 12:49 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने पर लंबे समय तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 03:51 से लेकर 05:35 सायंकाल तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से अच्छा लाभ नहीं मिलता. दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको कार्यक्षेत्र में नेतृत्व, साहस और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपके दशम भाव में गोचर करेंगे, जिससे आपके करियर, प्रतिष्ठा, सामाजिक सम्मान और जिम्मेदारियों में वृद्धि होने के संकेत मिल सकते हैं. सूर्य पराक्रम भाव में रहेंगे, जो आपके आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व को मजबूत बनाएगा. आपका कर्म और प्रयास आपकी प्रमुख भूमिका निभाएंगे.

सुबह उठकर न भूलें ये काम 

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. काम का दबाव अधिक रहने के कारण मानसिक थकान हो सकती है. आंखों और सिर से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है. पेय पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. योग और ध्यान करते रहें और सुबह उठकर टहलना न भूलें. आज प्यार और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी. व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे. जीवनसाथी आपकी जिम्मेदारियों को समझेगा और सहयोग करेगा. आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. कोई भी ऐसा निर्णय न लें जिससे दूरियां पैदा हों. परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन समय की कमी महसूस हो सकती है. पिता या परिवार के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है. व्यापार में लाभ और नई योजनाओं से धन प्राप्ति से योग बन सकते हैं. नौकरी और करियर के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से प्रभावित हो सकते हैं. पदोन्नति, सम्मान और नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को बड़े ग्राहक या महत्वपूर्ण सौदे से लाभ मिल सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *