आप भी बनना चाहते हैं 10वीं और 12वीं में टॉपर, तो इन टिप्स को करें फॉलो

0
आप भी बनना चाहते हैं 10वीं और 12वीं में टॉपर, तो इन टिप्स को करें फॉलो


Last Updated:

अगर आप भी अगले साल बोर्ड के टॉप लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं और उसके लिए अभी से ही तैयारी करना चाहते हैं, तो इसके लिए मेरठ यूपी बोर्ड 10th की टॉपर वैष्णवी ने कई बेहतरीन टिप्स बताएं हैं.

X

टॉपर फोटो

हाइलाइट्स

  • निरंतर अभ्यास से मिलती है सफलता.
  • सोशल मीडिया का सही उपयोग करें.
  • सुबह की पढ़ाई से बेहतर परिणाम मिलते हैं.

मेरठ: वर्तमान समय में देखने को मिलता है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने को लेकर भी छात्र -छात्राएं काफी चिंतित दिखाई देते हैं, जबकि उन्हीं में से कुछ स्टूडेंट्स बेहतर परफॉर्मेंस के माध्यम से माता-पिता का गर्व के साथ नाम रोशन करते हुए कुछ नया कीर्तिमान हासिल करते हैं. इन्हीं बातों को खास ध्यान रखते हुए लोकल-18 की टीम द्वारा यूपी बोर्ड टॉप 10 में स्थान बनाने वाली हाईस्कूल की छात्रा वैष्णवी सिंघल से तैयारी को लेकर खास बातचीत की. जिन्होंने युवाओं को विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए.

निरंतर अभ्यास से मिलती है सफलता 

टॉप 10 में स्थान बनाने वाली एंगलो संस्कृत इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा वैष्णवी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि युवाओं को अपने बेस्ट पर फोकस करना चाहिए. इसमें सबसे बड़ी मदद, टीचरों द्वारा प्रतिदिन पढ़ाए जाने वाले चैप्टर से मिलता है. अगर हम घर पर जाकर निरंतर रूप से पढ़ाए जाने वाले चैप्टर की प्रेक्टिस करें, तो हम बोर्ड परीक्षा में काफी बेहतर कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि वह खुद से भी इसी तरह से प्रेक्टिस किया करती थीं.

सोशल मीडिया का करें पढ़ाई के लिए उपयोग

वैष्णवी कहती हैं कि अगर हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही तरीके से करें, तो यह हमारी पढ़ाई में काम आ सकता है. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कई सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा बोर्ड परीक्षा सहित प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विभिन्न प्रकार के लेक्चर यूट्यूब पर अपलोड किए जाते हैं. ऐसे में अगर हम उन लेक्चर के हिसाब से अपनी तैयारी करें, तो उससे हमें काफी सपोर्ट मिलेगा. खासतौर से साइंस, मैथ और इंग्लिश की तैयारी करने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं होगी. ऐसे में युवाओं पर यह निर्भर करता है कि वह किस तरह से उस कंटेंट पर फोकस करते हुए आगे बढ़ते हैं.

मन को एकांत करते हुए करें पढ़ाई

वैष्णवी सिंघल कहती है कि पढ़ाई के लिए कभी भी घंटे निर्धारित नहीं किए जाते हैं. जब आप पढ़ाई करने के लिए बैठें तो आप उसे किताबी दुनिया में ही खो जाए, क्योंकि जब हमारा मन इधर-उधर भटकता रहता है, तो हम चाहे 12 घंटे की निरंतर पढ़ाई क्यों न कर लें हम तैयारी नहीं कर पाते हैं. इसलिए, जब बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आती है, तो सुबह के समय की तैयारी काफी अच्छी मानी जाती है, क्योंकि मन भी फ्रेश होता है. उस समय बिल्कुल शांत वातावरण होता है. तो तैयारी करने में भी काफी मदद मिलती है. इसके अलावा, आपको सबसे ज्यादा कठिन विषय की प्रतिदिन मेहनत करनी चाहिए, क्योंकि धीरे-धीरे जब हम उसमें प्रेक्टिस करना शुरू कर देते हैं, तो वह भी हमारे लिए काफी आसान हो जाता है.

बताते चलें कि वैष्णवी सिंघल ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम में 96.33% अंक प्राप्त किए हैं और वह एएस इंटर कॉलेज मवाना की छात्रा हैं. उन्होंने यूपी टॉप 10 में जगह बनाई है.

homecareer

आप भी बनना चाहते हैं 10वीं और 12वीं में टॉपर, तो इन टिप्स को करें फॉलो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *