आप भी हज करना चाहते हैं तो जान लीजये सही उम्र क्या है, यहां जानें सब कुछ

0
आप भी हज करना चाहते हैं तो जान लीजये सही उम्र क्या है, यहां जानें सब कुछ


Last Updated:

Hajj Yatra 2025: हज इस्लाम का महत्वपूर्ण फ़र्ज़ है, जो शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सक्षम मुसलमानों पर फर्ज़ है. 12 से 60 साल के लोग हज कर सकते हैं. 60 से ऊपर वालों को साथी ले जाना जरूरी है.

X

Hajj Yatra 2025

हाइलाइट्स

  • हज इस्लाम का महत्वपूर्ण फ़र्ज़ है.
  • 12 से 60 साल के लोग हज कर सकते हैं.
  • 60 से ऊपर वालों को साथी ले जाना जरूरी है.

Hajj Yatra 2025: इस्लाम में मुसलमानों के लिए पांच फ़र्ज़ में से एक हज भी है. हज, इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फ़र्ज़ है, जो हर मुसलमान मर्द और औरत पर ज़िंदगी में एक बार उस समय फ़र्ज़ होता है जब वे इसके लिए शारीरिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सक्षम हों. हर साल दुनियाभर से लाखों मुसलमान सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हाजिरी देने जाते हैं, जहां हज के अरकान अदा किए जाते हैं. लेकिन जब उम्र की बात आती है, तो अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि हज पर जाने के लिए उम्र की कोई सीमा है? तो चलिए, जानते हैं कि हज पर जाने के लिए आपकी उम्र कितनी होनी चाहिए.

हर मुसलमान पर हज फर्ज़ है
दरअसल, शरीयत के हिसाब से हर मुसलमान पर हज फर्ज़ है, जो ‘इस्तिताअत’ यानी माली, जिस्मानी और सफर की काबिलियत रखता हो और दिमागी तौर पर स्वस्थ हो. 12 साल के बच्चों से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग हज कर सकते हैं. 60 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को एक साथी ले जाना जरूरी होता है. वैसे तो हर कोई हज की इच्छा रख सकता है. इसके अलावा, सऊदी अरब की सरकार हर साल कुछ उम्र से जुड़ी गाइडलाइंस जारी करती है, ताकि हाजियों की सुरक्षा और सहूलियत का ध्यान रखा जा सके.

सऊदी अरब की सरकार का नियम
हज ट्रेनर शमशाद अहमद खान बताते हैं कि हज पर जाने वालों की उम्र 12 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए. अगर कोई व्यक्ति 60 से ऊपर या लगभग 65 साल का है और हज करना चाहता है, तो उसे अपने साथ एक व्यक्ति को ले जाना जरूरी है ताकि वह उसका ख्याल रख सके. 12 साल से छोटे बच्चे हज पर नहीं जा सकते, यह सऊदी अरब की सरकार का नियम है. हज पर जाने वाले हर व्यक्ति के लिए फिजिकल और मानसिक रूप से स्वस्थ होना भी जरूरी है. शमशाद अहमद खान ने बताया कि पहले 12 साल से छोटे बच्चे भी हज पर जाते थे, इस्लाम में इसकी कोई मनाही नहीं है, लेकिन कोरोना के बाद से सऊदी अरब सरकार ने यह नियम बना दिया है कि अब 12 साल से छोटा बच्चा हज के लिए नहीं जा सकता.

homeuttar-pradesh

आप भी हज करना चाहते हैं तो जान लीजये सही उम्र क्या है, यहां जानें सब कुछ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *