आ जाएगी फुर्ती, बीमारी रहेगी दूर…अमेठी की रेनू मोटे अनाज से बना रहीं ऐसा प्रोडक्ट

0
आ जाएगी फुर्ती, बीमारी रहेगी दूर…अमेठी की रेनू मोटे अनाज से बना रहीं ऐसा प्रोडक्ट


Last Updated:

Amethi News : अमेठी के गौरीगंज की रहने वाली रेनू सिंह मोटे अनाज से कई तरह के प्रोडक्ट तैयार कर रही हैं. रेनू मोटे अनाज से नमकीन, पेड़ा, लड्डू, बिस्कुट और पट्टी के अलावा आटा भी तैयार करती हैं. लोकल 18 से रेनू बताती हैं कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने की वजह से उन्हें फायदा हो रहा है. उनके पास मोटे अनाज के काम के साथ-साथ प्रेरणा कैंटीन भी है. मोटे अनाज के प्रोडक्ट से वे 30 से 40 हजार रुपये की कमाई हर महीने कर लेती हैं.

अमेठी. सरकार एक तरफ जहां मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है, दूसरी तरफ लोगों से उसे दैनिक खानपान में शामिल करने की अपील भी कर रही है. इसी क्रम में अमेठी की एक महिला ने मोटे अनाज से व्यवसाय करना शुरू कर दिया है. अमेठी के गौरीगंज की रहने वाली रेनू सिंह मोटे अनाज से कई तरह के प्रोडक्ट तैयार कर लोगों तक पहुंचा रही हैं. रेनू सिंह मोटे अनाज (मक्का और बाजरा) से नमकीन, पेड़ा, लड्डू, बिस्कुट और पट्टी के अलावा आटा भी तैयार करती हैं. लोकल 18 से रेनू बताती हैं कि वे बाजार से मोटे अनाज खरीद लाती हैं और एक दिन में 8 से 10 डिब्बे अलग-अलग प्रोडक्ट बना लेती हैं. इनमें पेड़ा, बर्फी, लड्डू, नमकीन शामिल हैं. फिर उसमें अपने समूह का लोगो लगाकर इसकी बिक्री करती हैं.

कितने की बिक्र 

रेनू बताती हैं कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने की वजह से उन्हें फायदा हो रहा है. उनके पास मोटे अनाज के काम के साथ-साथ प्रेरणा कैंटीन भी है, जिसमें 500 से 1000 रुपये तक की बिक्री आसानी से हो जाती है. रेनू के मुताबिक, मोटे अनाज के प्रोडक्ट से वे 30 से 40 हजार रुपये की कमाई हर महीने कर लेती हैं.

दूसरी महिलाएं भी जुड़ीं

रेनू बताती हैं कि मोटा अनाज सेहत के लिए भी फायदेमंद है. ऐसे उत्पादों को अगर डेली खानपान में शामिल किया जाए तो हम रोग मुक्त रह सकते हैं. रेनू कहती हैं कि इस काम से गांव की महिलाओं को भी रोजगार मिला है. गांव की महिलाएं उनके पास आती हैं और अपने हिस्से का उत्पाद बनाकर खुद ही उसकी बिक्री अपने हिसाब से करती हैं. इससे उन्हें भी फायदा होता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *