क्या आप भी सूखे से परेशान? खेतों में लगा लीजिए सिंचाई का ये जुगाड़, 90% खर्चा उठाएगी सरकार
Last Updated:
Drip Irrigation Subsidy : इस साल कई इलाकों में अलनीनो का इफेक्ट देखने को मिल रहा है. अलनीनो के प्रभाव से कम बारिश होती है. किसानों के सामने सबसे बड़ी मुसीबत फसलों की सिंचाई को लेकर है, लेकिन अब चिंता की जरूरत नहीं है. मिर्जापुर में कम पानी में बेहतर सिंचाई के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. लोकल 18 से जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम बताते हैं कि सरकार की ओर से ड्रिप सिस्टम लगाने पर 90 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है. जो भी किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे हॉर्टिकल्चर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर में कम पानी में बेहतर सिंचाई के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. उद्यान विभाग लगातार किसानों को ड्रिप सिस्टम से सिंचाई के लिए प्रेरित कर रहा है. सरकार की ओर से ड्रिप सिस्टम लगाने को लेकर 90 प्रतिशत तक का अनुदान भी दिया जा रहा है. जो भी किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वह विभाग में आकर संपर्क कर सकते हैं. मिर्जापुर जिले में सिंचाई को लेकर उपयुक्त साधन कम हैं. ऐसे में किसान ड्रिप सिस्टम से सिंचाई कर सकते हैं. ड्रिप सिंचाई में कम पानी लगता है. इस विधि से कम पानी के बावजूद पैदावार भी कई गुना तक बढ़ जाती हैं. लोकल 18 से जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम बताते हैं कि इस वर्ष मिर्जापुर जिले में अलनीनो का इफेक्ट देखने को मिल रहा है. ऐसे में किसान भाइयों के लिए सबसे उपयुक्त ड्रिप सिस्टम है. ड्रिप सिस्टम से किसान कम पानी और कम समय में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं.
ये दस्तावेज जरूरी
जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम के मुताबिक, ड्रिप सिस्टम से सिंचाई करने पर किसानों को 90 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है. जो भी किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वह हॉर्टिकल्चर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विभाग में भी आकर अपना आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए जमीन की खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य कागजात जरूरी है. जो भी किसान भाई खुद से ड्रिप सिस्टम लगाना चाहते हैं, वह लगा सकते हैं. अन्यथा किसी फर्म के माध्यम से लगवा सकते हैं.
इनके लिए बेस्ट
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया की ड्रिप सिस्टम से कुछ ही घंटे में सिंचाई हो जाती है. इससे किसानों को घंटे तक सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है. जो भी किसान ड्रिप सिस्टम से सिंचाई करना चाहते हैं, वह जल्द से जल्द आवेदन करके योजना का लाभ ले सकते हैं. इससे सिंचाई की समस्याएं खत्म होगी और आमदनी भी दोगुनी हो जाएगी. किसान भाई अलग-अलग खेती पर ड्रिप सिस्टम का प्रयोग कर सकते हैं. ये सब्जी, फल और दलहनी फसलों के लिए बेस्ट है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें