इतना पिए रहोगे तो कैसे काम करोगे, BJP विधायक केतकी सिंह ने बिजलीकर्मी को डांटा
Last Updated:
Ballia News: बलिया की बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने ऑन ड्यूटी नशे में चूर एसएसओ को जमकर फटकार लगाई. अचानक बिजली कटने से नाराज केतकी सिंह पार्टी के नेताओं और समर्थकों के साथ रेवती क्षेत्र में स्थित पावर हाउस का निरीक्षण करने पहुंची थीं.
बलिया की बांसडीह विधानसभा सीट से विधायक केतकी सिंह.
बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा से विधायक केतकी सिंह का पारा उस वक्त हाई हो गया, जब वह रेवती क्षेत्र में स्थित पावर हाउस पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि ड्यूटी पर तैनात एसएसओ नशे की हालत में है. उन्होंने एसएसओ को फटकार लगाते हुए कहा कि इतना पिए रहोगे बे तो काम कैसे करोगे. दरअसल, बीते शुक्रवार को केतकी सिंह अचानक से विद्युत उपकेंद्र पहुंच गई थीं. उन्हें लगातार बिजली कटौती की शिकात मिल रही थी, जिसका निरीक्षण करने वह पाउर हाउस पहुंची थीं.
केतकी सिंह का किसी ने नहीं उठाया फोन
इसके बाद उन्होंने विभाग के एई को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा. फिर उन्होंने जिलाधिकारी को फोन कर पूरी स्थिति की जानकारी दी. विधायक केतकी सिंह कस्बे में थीं, उसी वक्त बिजली कट गई. फिर केतकी सिंह भाजपा के मंडल अध्यक्ष भोला ओझा व मांडलू सिंह व अन्य लोगों के साथ विद्युत रेवती उपकेंद्र पहुंचीं, जहां आउट सोर्सिंग सप्लाई से संबंधित कर्मी उपस्थित थे. एक कर्मी को नशे में देख विधायक का गुस्सा बढ़ गया. विधायक ने एसएसओ को निर्देश दिया कि बिजली कटौती का समय तय करो ताकि लोगों को पहले से पता रहे.
केतकी सिंह ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
हालांकि इस दौरान एसएसओ ने सफाई देते हुए कहा कि बिजली संबंधी शिकायतों पर लोग पावर हाउस पहुंचकर कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं. विधायक ने कहा कि वह जनता के हर सुख-दुख में साथ हैं और बिजली व्यवस्था में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान केतकी सिंह ने पावर हाउस के भीतर बिजली आपूर्ति का लॉग रजिस्टर जांचा और अधिकारियों के वर्किंग सिस्टम पर भी सवाल उठाया. उन्होंने एक्सईएन, एसई और जेई को फोन किया, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो सका. एक्सईएन और एसई के मोबाइल फोन बंद मिले. जबकि जेई ने कॉल रिसीव नहीं की. इसके बाद विधायक केतकी सिंह ने जिलाधिकारी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें