बारबांकी पहुंचेंगे सीएम योगी, 542 करोड़ की सौगात, इन दो विधानसभाओं में तेज होगी विकास
Last Updated:
CM Yogi Adityanath Barabanki Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी दौरे पर रहेंगे, जहां वह 542 करोड़ रुपये की 82 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान सीएम योगी एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
बाराबंकी पहुंचेंगे सीएम योगी. (फाइल फोटो)
बाराबंकीः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाराबंकी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी बाराबंकी के रामनगर-दरियाबाद को 542 करोड़ रुपये की 82 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. जिनमें से रामनगर विधानसभा में ₹104 करोड़ की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और 178 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा. वहं दरियाबाद विधानसभा में 29 करोड़ रुपये की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 231 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें