सुहागरात का था इंतजार, कमरे में आया दूल्हा, हरकत देख दुल्हन लगी चीखने, सब छोड़ झटपट मायके लगाया फोन

0
सुहागरात का था इंतजार, कमरे में आया दूल्हा, हरकत देख दुल्हन लगी चीखने, सब छोड़ झटपट मायके लगाया फोन


Last Updated:

Kanpur Latest News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दुल्हन ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि सुहागरात की रात जब वह अपने पति के …और पढ़ें

सुहागरात पर दूल्हे की हरकत देख दुल्हन लगी चीखने.

कानपुर: सुहागरात मनाने से दुल्हन को रोकने के लिए दूल्हे ने ऐसी तरकीब लगाई, जिसे देख पत्नी के सारे अरमानों पर पानी फिर गया. शादी बाद खुशी-खुशी दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही होती है. तभी दूल्हा कमरे में जाता है. प्यार से दुल्हन अपने पति को देखती है और धीरे-धीरे उसके करीब बैठती है. यहां तक तो सब ठीक था लेकिन जैसे ही दुल्हन अपने दूल्हे का हाथ पकड़ती है तो वह झटके से हाथ छुड़ा देता है और जोर से गुस्सा होने लगता है. फिर उसे समझ आता है कि उसका पति नपुंसक है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि दहेज के लालच में ससुराल वालों ने उसकी शादी जानबूझकर एक नपुंसक युवक से कर दी. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने का प्रयास भी किया गया.

शादी के पहले दिन ही सामने आया सच
रावतपुर की रहने वाली पीड़िता की शादी मार्च 2024 में उन्नाव जिले के युवक से हुई थी. विवाह की पहली रात ही महिला को पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है. उसने अगली सुबह अपनी जेठानी को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने इसे मजाक में टाल दिया. कुछ दिन बाद जब पीड़िता ने फिर से इस मुद्दे पर बात की तो ससुरालवालों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी. महिला के अनुसार, ससुरालवालों ने स्वीकार किया कि उन्हें पहले से सब पता था और यह शादी सिर्फ दहेज के लिए की गई थी.

इलाज के नाम पर मांगे दो लाख
जब महिला ने अपने पति का इलाज कराने की बात की, तो ससुरालवालों ने उससे दो लाख रुपये की मांग की. महिला ने उम्मीद की कि चीजें सुधरेंगी, इसलिए वह वहीं रहने लगी. इसी दौरान उसके जेठ ने उस पर बुरी नजर रखना शुरू कर दिया और छेड़छाड़ करने लगा. जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया.

फांसी पर लटकाने की कोशिश
महिला ने आरोप लगाया कि जब उसे मायके वालों के साथ बातचीत के लिए बुलाया गया, तो उसे फांसी लगाने की कोशिश की गई ताकि मामला सुलझाने के बजाय उसे खत्म किया जा सके. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

homeuttar-pradesh

सुहागरात का था इंतजार, कमरे में आया दूल्हा, हरकत देख दुल्हन लगी चीखने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *