उत्तर प्रदेश में होगी अच्छी बारिश, मानसून के बादल अब दिखाएंगे अपना रुप, 6 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान क्या कहता है…
6 और 7 जुलाई का मौसम पूर्वानुमान
वहीं, 7 जुलाई के मौसम (UP 7 July ka Mausam) पूर्वानुमान में संभाग में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें जारी रहने की संभावना है. कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात का खतरा बना रहेगा.
पूर्वी यूपी में 7 जुलाई को अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें होने की संभावना है. कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ वज्रपात की आशंका बनी रहेगी.
पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, और एक-दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई.
हालांकि इस दौरान तापमान में दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, और मथुरा में तापमान सामान्य से काफी कम (-3.1 से -5.0 डिग्री सेल्सियस कमी) रहा, जबकि कानपुर मंडल में सामान्य से कम (-1.6 से -3.0 डिग्री सेल्सियस कमी) रहा.
बाकी जगहों पर तापमान सामान्य रहा. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस मुरादाबाद में दर्ज किया गया. रात के तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और मुरादाबाद मंडल में यह सामान्य से अधिक (+1.6 से +3.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा) रहा, जबकि अन्य मंडलों में सामान्य रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस कानपुर शहर और इटावा में दर्ज किया गया.