एक नहीं, पूरे 7 बाघ! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिखा जंगल का असली रोमांच

0
एक नहीं, पूरे 7 बाघ! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिखा जंगल का असली रोमांच


Last Updated:

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक ही दिन में सैलानियों ने 7 बाघों का दीदार किया, जिससे पर्यटक रोमांचित हो उठे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हैं. रिजर्व में 73 से अधिक बाघ मौजूद हैं.

हाइलाइट्स

  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व में एक ही दिन में सैलानियों ने 7 बाघों का दीदार किया.
  • जिससे पर्यटक रोमांचित हो उठे.
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हैं.

पीलीभीत: पीलीभीत टाइगर रिजर्व इन दिनों चर्चा में है. यहां पर अक्सर सफारी पर जाने वाले पर्यटक ये शिकायत करते दिखते हैं कि उन्हें बाघ तो दूर, कोई खास वन्यजीव भी नहीं दिखता. रविवार को पीलीभीत में जो नजारा देखने को मिला, उसने सबको चौंका दिया. एक ही दिन में अलग- अलग सफारी रूट्स पर सैलानियों ने कुल 7 बाघों के दीदार किए. इस हैरतअंगेज अनुभव के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और लोग इसे जंगल सफारी का बेस्ट मोमेंट मान रहे हैं.

रविवार को रिजर्व में पहुंचे सैकड़ों पर्यटक उस समय खुशी से झूम उठे जब उन्हें बाघ खुले में आराम फरमाते नजर आए. खास बात ये रही कि एक सफारी रूट पर तो एक साथ तीन बाघ दिखाई दिए, जो निश्चिंत होकर लेटे हुए थे. वहीं सोमवार और मंगलवार को भी बाघों की जबरदस्त साइटिंग देखने को मिली. रिजर्व के जानकारों के मुताबिक ये अपने आप में बहुत बड़ा मौका होता है जब एक दिन में इतने बाघ दिख जाएं.

टाइगर रिजर्व में हैं 73 बाघ
बात करें आंकड़ों की तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इस समय 73 से भी ज्यादा बाघ हैं. साथ ही यहां 80 से अधिक तेंदुए, भालू, हिरण और कई तरह के दुर्लभ वन्यजीव भी हैं. सिर्फ जानवर ही नहीं, यह इलाका पक्षी प्रेमियों के लिए भी किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां 400 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं जो इसे बर्ड वॉचिंग के लिए भी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं.

2014 से शुरू हुआ सैलानियों का आना
2014 के बाद से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा मिला है. तब से लेकर अब तक हर साल यहां सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है. खास तौर से वीकेंड्स और गर्मियों की छुट्टियों में यहां भीड़ उमड़ पड़ती है. जंगल की हरियाली, शांत वातावरण और रोमांच से भरी सफारी का अनुभव लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है.

कैसे करें बुकिंग?
अगर आप भी बाघों को नजदीक से देखने का सपना लेकर घूमने का मन बना रहे हैं, तो आपके पास अभी भी मौका है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 जून तक खुला रहेगा. इसके लिए आपको रिजर्व की ऑफिशियल वेबसाइट http://pilibhittigerreserve.in/ पर जाकर अपनी ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी.

homeuttar-pradesh

एक नहीं, पूरे 7 बाघ! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिखा जंगल का असली रोमांच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *