Jhansi News : सरकार का ऐसा जादुई मॉडल, 100 करोड़ का प्राइवेट हॉस्पिटल कर रहा शहर की सबसे सस्ती जांच
Last Updated:
Jhansi news in hindi : बढ़ती बीमारियों और महंगे होते इलाज के बीच पिस रहे झांसी के लोगों के लिए गुड न्यूज है. कोई भी यहां 75% तक सस्ती दरों पर जांचें करवा सकता है. जेनरिक दवाओं पर 50% तक छूट है.
हाइलाइट्स
- यहां हीमोग्लोबिन टेस्ट मात्र 18 रुपये में उपलब्ध है.
- स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में 75% तक जांचें सस्ती.
- सेना से जुड़े लोगों को 15% अतिरिक्त डिस्काउंट.
झांसी. बढ़ती बीमारियों और महंगे होते इलाज के बीच आम आदमी पिस रहा है. सरकार अपने लोगों को ऐसी स्थिति से निकालने के लिए कदम उठाती रहती है. इसी दिशा में एक कदम झांसी में उठाया गया है, जो महंगे इलाज न करा सकने वालों के लिए किसी वारदान से कम नहीं है. सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में नागरिकों के लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यहां 75 फीसदी तक सस्ती दरों पर जांचें होती हैं. बाजार में 80 रुपये में होने वाला हीमोग्लोबिन टेस्ट (खून जांच) यहां मात्र 18 रुपये में होता है. 3500 से 4000 रुपये वाले टेस्ट यहां 1000 से 1500 रुपये में हो जाते हैं. यहां ओपीडी और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. स्मार्ट डेंटल क्लीनिक में 550 रुपये में रूट कैनाल भी करा सकते हैं.
पीपीपी (Public-Private Partnership) मॉडल पर इस स्मार्ट हेल्थ हॉस्पिटल का निर्माण कराया गया है. 100 करोड़ रुपये की इस परियोजना में नगर निगम ने एक कंपनी को जमीन और 18.64 करोड़ रुपये दिए हैं. शेष पैसा और चिकित्सक, स्टाफ की तैनाती से लेकर उपकरण तक करार वाली कंपनी ने ही लगाया है. हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में 40 फीसदी जेनरिक और 60 फीसदी ब्रांडेड दवाएं रखी गई हैं. जेनरिक दवाएं 50 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी. यहां 24 रुपये में शुगर, 35 रुपये में यूरिन, 500 रुपये में डेंगू, 200 में थायरॉइड प्रोफाइल, 550 में विटामिन डी और 200 रुपये में लिपिड प्रोफाइल की जांच होती है.
Badaun News : यहां सरकारी अस्पताल में मरीज ले जाना मौत को दावत, बदहाली ऐसी पकड़ लेंगे माथा
यहां भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’
स्मार्ट हॉस्पिटल में कंप्यूटर से मुफ्त नेत्रों की जांच भी होती है. यहां 40 रुपये से चश्मा मिलना शुरू हो जाता है, 300 रुपये में चिकित्सीय परामर्श ले सकते हैं. घर से सैंपल एकत्र करने की सुविधा भी उपलब्ध है. इन सभी सुविधाओं पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एक्स्ट्रा 15 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह सुविधा भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सैनिकों, सेना से रिटायर्ड लोगों और उनके परिवारों को मिलेगी.