सिग्नेचर गुटखा, सिगरेट, 2 अंग्रेजी किताबें और…, आबान की कार से क्या-क्या मिला?

0
सिग्नेचर गुटखा, सिगरेट, 2 अंग्रेजी किताबें और…, आबान की कार से क्या-क्या मिला?


Last Updated:

Atiq Ahmed Son Abaan Car Accident: पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई. तेज रफ्तार क्रेटा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण अबान और उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई. साथ ही इस हादसे में तीन साथी गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जब दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली, तो अंदर से सिग्नेचर गुटखा, सिगरेट, दो अंग्रेजी किताबें और चार मोबाइल फोन समेत कई चीजें बरामद हुईं.

Zoom

आबान अहमद के कार के अंदर से क्या-क्या मिला?

Atiq Ahmed Son Abaan Car Accident News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद के एक बेटे की मौत हो गई. अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और अपने साथियों के साथ के साथ झांसी जेल में अपने भाई से मिलने जा रहा था. इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो गई. हादसे के वक्त क्रेटा कार काफी तेज रफ्तार में थी. एक जानवर और बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई. इसमें कार सवार तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

वहीं, मौके पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची. पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर से कई चीजें मिलीं, जो जांच में अहम साबित हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन के अंदर से जो मुख्य सामान मिला है. पुलिस बरामद समानों को सबूत के तौर पर रख ली है. चारों मोबाइल फोन्स की भी जांच की जा सकती है. कार के अंदर से जो-जो चीजें मिलीं-

  • सिग्नेचर गुटखा की पुड़िया
  • क्लासिक सिगरेट की डिब्बी
  • दो अंग्रेजी किताबें (जिनमें से एक का नाम ‘स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान’ है)
  • एक जोड़ी जूते और चार जोड़ी चप्पलें
  • चार मोबाइल फोन और अन्य छोटा-मोटा सामान

कैसे हुआ यह जानलेवा हादसा?

सीनियर सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस (एसएसपी) बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 10:30 बजे इसकी सूचना मिली थी. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर ने स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई. ग्रामीण एसपी अरविंद कुमार ने बताया कि यह हादसा कानपुर-झांसी हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है. कार में सवार एक घायल यात्री और अबान के दोस्त मोहम्मद उमर ने भी पत्रकारों को बताया कि वाहन की गति बहुत अधिक थी, जिससे चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया.

भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था अबान

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतकों की पहचान प्रयागराज निवासी अबान अहमद और मोहम्मद रजा के बेटे सोनू (जिसका पूरा नाम मोहम्मद शाकिर है) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई से मुलाकात करने के लिए जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही काल का शिकार हो गया.

स्थानीय लोगों ने बचाई घायलों की जान

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय निवासी दीपक यादव, खिल्ली निवासी रमाकांत गौतम और प्रधान ब्रजेश यादव ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. पुलिस अब तेज गति के साथ-साथ दुर्घटना के अन्य संभावित कारणों की भी गहराई से पड़ताल कर रही है.

अतीक अहमद के परिवार का इतिहास

गौरतलब है कि अबान अहमद, माफिया अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था और वह अहजम का जुड़वां भाई था. अतीक के पांच बेटों में से दो बेटे – उमर और अली वर्तमान में उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में अपनी सजा काट रहे हैं. वहीं, उसका एक और बेटा असद अहमद, जो उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी और वांछित था, अप्रैल 2023 में झांसी के ही पास एसटीएफ के साथ हुई एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *