कहीं छाएंगे बादल तो कहीं आसमान से बरसेगी आग, किस शहर में कैसा होगा मौसम

0
कहीं छाएंगे बादल तो कहीं आसमान से बरसेगी आग, किस शहर में कैसा होगा मौसम


उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से अब राहत मिलने वाली है.अगले 24 घण्टे के बाद प्रदेश के कई जिलों में काले बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. इस दौरान बारिश की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है. हालांकि इसका असर आज से ही कई जिलों में नजर आएगा. यूपी के 14 जिलों में आज हल्के बादल दिखेंगे. वहीं दूसरी तरफ 17 जिलों में हीट वेव का कहर भी दिखेगा.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार (11 जून) को यूपी के ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, कानपुर, बांदा, चित्रकूट,फिरोजाबाद,मैनपुरी,आगरा,हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है. वहीं वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, चंदौली, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंद में धूप छांव का दौर बना रहेगा. वहीं 12 जून को प्रदेश के दोनों ही संभाग में बारिश के आसार बने हुए है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.13 जून को भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है.

2 दिन बाद गिरेगा तापमान
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की फिलहाल पूर्वा हवाओं के कारण यूपी में मौसम काफी तल्ख है.अनुमान है अगले 36 घण्टे के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी सकती है.वहीं न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री तक लुढ़कने का संभावना है.

आगरा-झांसी में पारा 45 पार
यूपी के कई शहरों इन दिनों भट्टी  के तरह तप रहें है.मंगलवार को भी दिन चढ़ने के साथ वाराणसी, लखनऊ,आगरा,कानपुर, प्रयागराज,झांसी,बांदा समेत कई जिलों में आसमान से आग बरसती रही. मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान झांसी में रिकॉर्ड हुआ.यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आगरा में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.ओस दौरान पूरे दिन लोग गर्मी से बिलबिलाते नजर आए.उधर सड़को पर भी आम दिनों की अपेक्षा काफी सन्नाटा नजर आया.

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
लखनऊ 42.7 30.6 202
आगरा 45.1 28.5 164
कानपुर 42.9   31  134
मेरठ 41.9 25.9    227
वाराणसी 43.0 30.8 77



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *